Date: 26/01/2025, Time:

लश्कर-ए-तैयबा के उप प्रमुख अब्दुल रहमान मक्की की पाकिस्तान में मौत

0

नई दिल्ली 27 दिसंबर। लश्कर-ए-तैयबा के उप प्रमुख और 26/11 मुंबई हमलों के साजिशकर्ता अब्दुल रहमान मक्की की पाकिस्तान में मौत हो गई है। सूत्रों के अनुसार, मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और लाहौर के एक निजी अस्पताल में डायबिटीज का इलाज करवा रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार हार्ट अटैक के चलते अस्पताल में ही मक्की की मौत हो गई.
मक्की को साल 2023 में संयुक्त राष्ट्र ने ग्लोबल आतंकी घोषित किया था, जिसके तहत उसकी संपत्ति जब्त कर ली गई थी. इसके अलावा मक्की पर यात्रा और हथियार प्रतिबंध लगा दिए गए थे.

मक्की का नाम 2008 में हुए मुंबई आतंकवादी हमलों (26/11) में भी शामिल था। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे और 9 आतंकवादी मारे गए थे, जबकि एक आतंकवादी अजमल कसाब जीवित पकड़ लिया गया था। मक्की ने इन हमलों के लिए फंडिंग प्रदान की थी और वह भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक वांछित आतंकवादी था।

मई 2019 में पाकिस्तान सरकार ने मक्की को गिरफ्तार किया और उसे लाहौर में नजरबंद कर दिया था। 2020 में एक पाकिस्तानी अदालत ने मक्की को आतंकवादी वित्तपोषण से जुड़े मामलों में दोषी पाया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

मक्की के खिलाफ भारत में और भी कई मामले दर्ज हैं। 22 दिसंबर 2000 को लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकवादियों ने दिल्ली के रेड फोर्ट पर हमला किया था और सुरक्षा बलों पर फायरिंग की थी। मक्की इस हमले में भी शामिल था। इसके अलावा 2018 में मक्की के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने प्रसिद्ध कश्मीरी पत्रकार शुजात बुखारी और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी थी।
गौरतलब है कि जनवरी 2023 में अजमल कसाब को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया था।

Share.

Leave A Reply