asd केसरी 2 ने ओटीटी पर आते ही मचाया धमाल, अक्षय की दमदार एक्टिंग की दर्शकों ने की तारीफ

केसरी 2 ने ओटीटी पर आते ही मचाया धमाल, अक्षय की दमदार एक्टिंग की दर्शकों ने की तारीफ

0

नई दिल्ली 14 जून। अक्षय कुमार और आर. माधवन की ‘केसरी: चैप्टर 2’ 13 जून को OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई, और छा गई। जो लोग इस फिल्म को थिएटर्स में नहीं देख पाए थे, उन्होंने जब इसे घर बैठे OTT पर देखा तो हैरान रह गए। दर्शक फिल्म के साथ-साथ अक्षय की दमदार एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही, उनका कहना है कि अक्षय कुमार नेशनल अवॉर्ड के हकदार हैं।

‘केसरी: चैप्टर 2’ 1913 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड और उसके बाद ही घटनाओं को दिखाती है। इस नृशंस हत्याकांड को अंग्रेजी हुकूमत ने लगभग दबा ही दिया था और किसी को खबर तक नहीं लगने दी। लेकिन देश के टॉप बैरिस्टर रहे सी. शंकरन नायर न सिर्फ इस हत्याकांड की सच्चाई सबके सामने लाए, बल्कि कोर्ट में अंग्रेजों की ईंट से ईंट बजा दी थी।

‘केसरी 2’ में सी. शंकरन नायर का किरदार अक्षय कुमार ने निभाया है, और दर्शक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आर. माधवन की भी एक्टिंग पर यूजर्स फिदा हैं, जिन्होंने वकील नेविल मैककिनली का किरदार निभाया और सी. शंकरन नायर के खिलाफ लड़े।

‘केसरी: चैप्टर 2’ के टोटल कलेक्शन की बात करें, तो इसने देशभर में 92.53 करोड़ और वर्ल्डवाइड 144.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये था। ‘केसरी 2’ को करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया। फिल्म में अनन्या पांडे, रेजिना कैसेंड्रा और अमित सियाल भी नजर आए।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680