asd केदारनाथ उपचुनाव: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

केदारनाथ उपचुनाव: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

0

देहरादून 23 अक्टूबर। विधानसभा की केदारनाथ सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत छह सांसद, धामी सरकार के छह मंत्री, तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत अन्य नेता शामिल है।
भारतीय जनता पार्टी ने यह कदम चुनाव प्रचार को मजबूत करने और जनता तक अपनी नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए उठाया है. बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी ने उपचुनाव के मद्देनजर बड़े नेताओं की यह सूची जारी की गई है.

ये दिग्गज हैं लिस्ट में शामिल
इस सूची में सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा और त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं.

आशा नौटियाल के नाम पर जोर
सूची में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का भी नाम है, जो केदारनाथ उपचुनाव में टिकट की दावेदारी कर रही हैं. पार्टी पैनल में उनका नाम सबसे ऊपर है, जिससे उनके टिकट मिलने की संभावना प्रबल हो गई है.

आशा नौटियाल भारतीय जनता पार्टी के लिए लंबे समय से काम कर रही हैं. उनकी अगुवाई में महिला मोर्चा ने कई अहम अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा किया है. बीजेपी की तरफ से उनका उपचुनाव में उतरना महिला वोटरों के बीच खास असर डाल सकता है.

पूर्व सीएम भी लिस्ट में शामिल
बीजेपी की सूची में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत जैसे दिग्गज नेताओं का भी नाम है. यह नेता अपनी लोकप्रियता और अनुभव के जरिए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे.

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्रियों सतपाल महाराज, डॉ धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल और सौरभ बहुगुणा के नाम भी शामिल किए गए हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जनता के बीच रखने का काम करेंगे.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680