asd केसी त्यागी का दावा: इंडिया गठबंधन ने नीतीश को पीएम बनाने का दिया था ऑफर

केसी त्यागी का दावा: इंडिया गठबंधन ने नीतीश को पीएम बनाने का दिया था ऑफर

0

नई दिल्ली, 08 जून। नरेंद्र मोदी 9 जून 2024 की शाम 7.15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी के साथ एनडीए के 14 सहयोगी दलों के 18 सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें 7 कैबिनेट और बाकी 11 स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
माना जा रहा है 3 दर्जन से अधिक सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। टीडीपी और जेडीयू से 2-2 और शिवसेना से एक कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा एनसीपी, लोजपा और जेडीए के कोटे से कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं।

वहीं जेडीयू नेता केसी त्यागी ने दावा किया कि, नीतीश कुमार को इंडिया ब्लॉक से पीएम बनाने का ऑफर मिला था। मगर उन्होंने ठुकरा दिया क्योंकि अब पीछे देखने का सवाल ही नहीं है।
उधर अमित शाह और जेपी नड्डा मोदी आवास पहुंचे। यहां मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हो सकती है। टीडीपी के एक सांसद ने बताया कि किस दल से कितने मंत्री बनाए जाएंगे, इसका फॉर्मूला पहले ही तय किया जा चुका है। इसको लेकर सार्वजनिक रूप से किसी तरह की चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है। सभी इस बात पर सहमत हैं कि पीएम जिसे जो जिम्मेदारी देंगे, वे उसे निभाएंगे।

जदयू सांसद लवली आनंद ने रेलवे मंत्रालय के सवाल पर कहा, बिल्कुल (जदयू को) मिलना चाहिए। पहले भी ऐसा ही था। जदयू सांसदों ने बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की भी बात फिर दोहराई है।
मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए गत शुक्रवार को संसद पहुंचे। उन्होंने संविधान को नमन किया। फिर सिर झुकाकर इसे प्रणाम किया।

एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें एनडीए के सभी 293 लोकसभा सांसदों, राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम की मौजूदगी में सुबह 11 बजे इस पर मुहर लगाई गई।
इसके बाद एनडीए ने दोपहर 3 बजे सरकार बनाने का दावा पेश किया। गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का पत्र सौंपा। फिर शाम 6 बजे मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले। राष्ट्रपति ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। बैठक के बाद मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनके घर जाकर भेंट की।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680