asd इमरजेंसी में पूर्व मुख्यमंत्री का ब्राउंड्री बाल पर पेशाब करना गलत नहीं, आलोचना करने वाले अपना ज्ञान बढ़ाये

इमरजेंसी में पूर्व मुख्यमंत्री का ब्राउंड्री बाल पर पेशाब करना गलत नहीं, आलोचना करने वाले अपना ज्ञान बढ़ाये

0

सरकार भी अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को 60 साल में सेवानिवृत्त कर देती है क्योंकि जानकारों के अनुसार इसके बाद आदमी को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी परिस्थिति में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा सांसद जगदंबिका पाल जी के ब्राउंड्री बाल पर पेशाब करने को विवाद बनाना बिलकुल ठीक नहीं कह सकते। क्योंकि इस उम्र में अब लोग कई ऐसी समस्याओं से घिर जाते है कि उन परिस्थिति में अगर एकांत देखकर निपटा नहीं जाएगा तो सार्वजनिक रूप से भी स्थिति खराब हो सकती है। एक खबर के अनुसार यूपी के एक दिन के सीएम रहे और अब भाजपा सांसद जगदंबिका पाल (७4) ने लखनऊ में स्कूल की बाउंड्रीवाल पर पेशाब किया। मामला गत गुरुवार सुबह लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर का है। यहां स्मार्ट सिटी के तहत काम हो रहा है।
इसका वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि जगदंबिका पाल जब पेशाब कर रहे थे, पीछे उनका सहायक खड़ा था। सड़क पर आवाजाही हो रही थी। पेशाब करने के बाद सहायक उनका हाथ धुलवाता है। उसके बाद दोनों चले जाते हैं।
जहां पर उन्होंने पेशाब किया, सवाल उठता है कि जब खुले पर पेशाब करने पर जगदंबिका पाल ने बात की। उन्होंने कहा- इमरजेंसी थी। इस वजह से वहां पेशाब करना पड़ा। आगे ध्यान रखूंगा।
जगदंबिका पाल को देखकर वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने यह वीडियो बनाया।
जगदंबिका पाल के खुले में पेशाब का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि इस तरीके से सांसद को सार्वजनिक स्थान पर पेशाब नहीं करना चाहिए। अगर सांसद ऐसा करेंगे तो पब्लिक में क्या संदेश जाएगा।
वहीं, मोहनलालगंज से सपा सांसद आरके चौधरी का कहना है कि जगदंबिका पाल का ये आचरण ठीक नहीं। ये शोभनीय नहीं है। सांसद को सार्वजनिक स्थान पर ऐसी क्रिया नहीं करनी चाहिए।
यह सही है कि अनआवश्यक रूप से सार्वजनिक स्थान पर यह क्रिया न की जाए लेकिन जगदंबिका पाल के इस आचरण को ठीक न बताने वाले सांसद आरके चौधरी साहब को समाज में पता करना चाहिए कि इस उम्र के लोगों को परिवार के सदस्य डाईपर पहना शुरू कर देते है। और कुछ नागरिकों का यह कहना है कि जगदंबिका पाल ने जिस परिस्थिति में ब्राउंड्री बाल पर पेशाब किया वो गलत नहीं है अगर वो ऐसा नहीं करते तो परिस्थिति और भी खराब हो सकती थी।
(प्रस्तुतिः रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680