asd भारत का पासपोर्ट हुआ और स्ट्रांग 58 देशों में बिना वीजा के एंट्री, पाकिस्तान पिछड़ा

भारत का पासपोर्ट हुआ और स्ट्रांग 58 देशों में बिना वीजा के एंट्री, पाकिस्तान पिछड़ा

0

नई दिल्ली 24 जुलाई। कभी अमेरिका और ब्रिटेन के पासपोर्ट को दुनिया का सबसे शक्तिशाली माना जाता था, लेकिन अब वो दौर बदल गया है। अब एशियाई देशों ने इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 के अनुसार, दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में एशियाई देशों ने मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
भारत का पासपोर्ट भी लगातार मजबूत हो रहा है और उसने नवीनतम रैंकिंग में ऊंची छलांग लगाई है। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान इस बार 100वें स्थान पर है, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा बेहतर हुआ है।

लंदन स्थित हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा जारी पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया के पासपोर्ट को इस आधार पर रैंक करता है कि इसके धारक को कितने देशों में बिना वीजा के प्रवेश मिलता है। हर वीजा मुक्त प्रवेश के लिए एक पासपोर्ट को एक अंक दिया जाता है, जिसके आधार पर वैश्विक रैंकिंग तैयार की जाती है। साल 2024 में भारत के पासपोर्ट ने 2 अंक की छलांग लगाई और 82वें स्थान पर पहुंच गया। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट होर्ल्ड को अब 58 देशों में वीजा मुक्त एंट्री मिल सकता है। साल 2023 में भारत की वैश्विक रैंकिंग 84वीं थी।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट को 82वां स्थान मिला है, जो भारतीयों को 58 देशों में वीजा मुक्त प्रवेश प्रदान करता है। यह रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा पर आधारित है, जो दुनिया भर में यात्रा जानकारी का सबसे व्यापक और सटीक डेटाबेस रखता है। वर्तमान में भारत की रैंक सेनेगल और ताजिकिस्तान जैसे देशों के साथ जुड़ी हुई है।

पाकिस्तान ने साल 2024 की वैश्विक रैंकिंग में 100वां स्थान हासिल किया है। केवल 33 देश पाकिस्तानी पासपोर्ट पर वीजा मुक्त प्रवेश देते हैं। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इसके पासपोर्ट ने 6 अंकों की छलांग लगाई है। साल 2023 में पाकिस्तान का पासपोर्ट विश्व में 106वें स्थान पर था। 2023 में पाकिस्तानी पासपोर्ट पर केवल 32 देशों में वीजा मुक्त प्रवेश मिलता था।

सिंगापुर ने इस साल भी दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट का ताज अपने पास रखा है। 2024 इंडेक्स के अनुसार, सिंगापुर पासपोर्ट धारक को 195 देशों में वीजा मुक्त प्रवेश मिलता है, जो इसे दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बनाता है। फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन दूसरे स्थान पर हैं, जिनके पासपोर्ट धारकों को 192 देशों और क्षेत्रों में प्रवेश मिलता है।

दुनिया के टॉप 10 पावरफुल पासपोर्ट की लिस्ट:
सिंगापुर (195 देशों)
फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन (192 देशों)
ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया, स्वीडन (191 देशों)
बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम (190 देशों)
ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल (189 देशों)
ग्रीस, पोलैंड (188 देशों)
कनाडा, चेकिया, हंगरी, माल्टा (187 देशों)
संयुक्त राज्य अमेरिका (186 देशों)
एस्टोनिया, लिथुआनिया, संयुक्त अरब अमीरात (185 देशों)
आइसलैंड, लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया (184 देशों)

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680