asd भारतवंशी अनीता आनंद को मिली कनाडा विदेश मंत्रालय की कमान

भारतवंशी अनीता आनंद को मिली कनाडा विदेश मंत्रालय की कमान

0

ओटावा 14 मई। कनाडा की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। हाल ही में प्रधानमंत्री बने मार्क कार्नी ने अपनी नई कैबिनेट का ऐलान किया है। इस नई कैबिनेट में अनीता आनंद को कनाडा की विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। उन्होंने मेलानी जोली की जगह ली है। जिन्हें परिवहन और आतंरिक व्यापार मंत्रालय में भेजा गया है। कनाडा की लिबरल पार्टी की सदस्य अनीता आनंद ने हिंदू ग्रंथ भगवद गीता पर हाथ रखकर पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री कार्नी ने पुराने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की 39 सदस्यीय टीम को घटाकर 29 मंत्रियों की नई टीम बनाई है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी सोशल मीडिया पर अनीता आनंद को बधाई दी।

विदेश मंत्री के रूप में आनंद का मिशन पूर्व प्रधानमंत्री ट्रूडो के कार्यकाल भारत के साथ लगभग टूट चुके संबंधों को फिर से स्थापित करना होगा। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी प्रशासन के साथ नाजुक संबंधों को भी संभालना होगा।

कैबिनेट का हिस्सा बनने के बाद आनंद ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “कनाडा की विदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और हमारी टीम के साथ मिलकर कनाडावासियों के लिए एक सुरक्षित, निष्पक्ष दुनिया बनाने और उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए काम करने के लिए उत्सुक हूं।” उन्होंने शपथ ग्रहण का वीडियो भी शेयर किया है।

पूर्व में कनाडा की रक्षा मंत्री और परिवहन मंत्री जैसे पदों को संभाल चुकी अनीता आनंद का जन्म 20 मई 1967 को कनाडा के केंटविले में एक प्रवासी डॉक्टर परिवार के घर में हुआ था। उनके माता-पिता 1960 के दशक की शुरुआत में भारत से कनाडा चले गए थे। उनकी मां पंजाब से थी, जबकि पिता तमिलनाडु से थे। उनकी दो बहनें गीता और सोनिया हैं।
अनीता आनंद एक प्रसिद्ध वकील, प्रोफेसर और शोधकर्ता हैं। उन्होंने 2019 में पहली बार ओकविल से सांसद के रूप में चुनाव जीता था और 2021 में फिर से चुनी गईं। वह नोवा स्कोटिया में पैदा हुई थीं और 1985 में ओंटारियो चली गई थीं। उनके माता-पिता भारतीय मूल के हैं और पंजाब से संबंध रखते हैं। उनके पिता एस.वी. आनंद जनरल सर्जन थे और मां सरोज राम एनेस्थीसियोलॉजिस्ट थीं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680