asd जौनपुर जिला हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में न्यूड किन्नरों ने डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दो डॉक्टर समेत 4 घायल

जौनपुर जिला हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में न्यूड किन्नरों ने डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दो डॉक्टर समेत 4 घायल

0

जौनपुर 31 मई। जौनपुर के जिला हॉस्पिटल में न्यूड किन्नरों ने 45 मिनट तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इमरजेंसी वार्ड में घुसकर डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। नर्सिंग स्टाफ और वार्डबॉय के साथ भी मारपीट की। इसके बाद 20-25 किन्नर हॉस्पिटल परिसर में घूमने लगे। यह देख इमरजेंसी वार्ड से मरीज, उनके परिजन और डॉक्टर निकलकर भागने लगे। सुरक्षा गार्ड और अस्पताल के कर्मचारी मूक दर्शक बने रहे। मारपीट में दो डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट और एक वार्डबॉय को गंभीर चोट आई है।

घटना शुक्रवार रात 8:45 बजे अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल की है। किन्नरों का आरोप है कि मारपीट में घायल उनकी साथी हॉस्पिटल में इलाज के लिए गई थी। डॉक्टर ने भगा दिया। वहीं, पुलिस ने अज्ञात किन्नरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की शुरुआत शुक्रवार शाम एक घायल किन्नर के इलाज से इनकार से हुई। पीड़िता का आरोप है कि मोहल्ले में जमीन विवाद के चलते उसके साथ मारपीट और यौन उत्पीड़न हुआ। जब वह अस्पताल इलाज के लिए पहुंची तो डॉक्टरों ने इलाज से इनकार कर दिया और वहां से भगा दिया। पीड़िता के अनुसार पुलिस ने भी उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।

शाम सात बजे पीड़िता ने अपनी आपबीती गुरु किन्नर अक्षिता को सुनाई। अक्षिता ने बताया कि जब उन्हें घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने सभी साथी किन्नरों को इकट्ठा किया। उनका आरोप है कि इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर पवन सिंह ने पीड़िता को इलाज से पहले FIR की शर्त रख दी और गाली-गलौज कर स्टाफ ने बाहर निकाल दिया।

रात लगभग नौ बजे 20 से 25 किन्नर जिला अस्पताल पहुंचे और सीधे इमरजेंसी वार्ड में घुस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने कपड़े उतारकर विरोध जताया और डॉक्टर पवन सिंह पर हमला कर दिया। बचाव में आए नर्सिंग ऑफिसर आशीष सिंह, वार्डबॉय अमित सिंह और एक फार्मासिस्ट को भी चोटें आईं।

किन्नरों के हमले और चीख-पुकार के चलते इमरजेंसी वार्ड में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। मरीज और उनके परिजन इलाज छोड़कर बाहर की ओर भाग खड़े हुए। पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था नाकाम साबित हुई, क्योंकि मौके पर सिर्फ दो गार्ड तैनात थे, जो भारी भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सके।

सीएमएस डॉ. केके राय ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि अस्पताल स्टाफ पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पूरी घटना की रिपोर्ट तैयार कर पुलिस को सौंप दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ में भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अस्पताल की सुरक्षा में सुधार नहीं हुआ तो वे कार्य बहिष्कार पर जाएंगे। डॉक्टरों ने कहा, “हम इलाज करने के लिए हैं, मार खाने के लिए नहीं।”

एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने घटना को गंभीर बताया और कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोषियों की पहचान की जा रही है। कोतवाली प्रभारी मिथिलेश के अनुसार, अज्ञात किन्नरों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680