asd संभल में इंस्टाग्राम पर अश्लील कंटेंट बनाकर कमाई कर रहे ग्रुप का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

संभल में इंस्टाग्राम पर अश्लील कंटेंट बनाकर कमाई कर रहे ग्रुप का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

0

संभल 15 जुलाई। यूपी के संभल स्थित असमोली थाना क्षेत्र के शहबाजपुर कलां की युवतियां अश्लील रील्स बनाकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर करने के मामले में हिरासत में ली गई हैं। इसमें तीन युवतियां और एक युवक शामिल है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

रविवार को असमोली थाने की मंसूरपुर माफी पुलिस चौकी के इंचार्ज मोहित चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने अब हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इनके सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को अंदेशा है कि आपत्तिजनक सामग्री और भी हो सकती है।

चौकी प्रभारी मोहित चौधरी ने रविवार को दर्ज कराई अपनी रिपोर्ट में बताया था कि वह रविवार को गांव शाहबाजपुर कलां में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ एकत्र दिखाई दी। मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया कि गांव की दो युवतियां अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर महक परी 143 आईडी से अश्लील वीडियो और रील्स शेयर करती हैं।

उन वीडियो और रील्स को सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म पर भी शेयर करती हैं। इसका असर गांव के बच्चे पर बुरा पड़ रहा है। महिलाएं भी अपमानित महसूस करती हैं। ग्रामीणों ने कई वीडियो भी चौकी प्रभारी को उपलब्ध कराईं। इसी विरोध को देखते हुए चौकी प्रभारी की तहरीर के आधार पर आईडी के नाम व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

रविवार की रात से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। सोमवार को तीन युवतियां और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने खुलासा किया कि यह ग्रुप सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और अश्लील इशारों से भरे वीडियो बनाकर वायरल करता था, जिससे उन्हें 25 से 30 हजार रुपये तक की आमदनी हो रही थी।

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में मेहरुनिशां उर्फ महक, परी, हिना और जर्रार आलम शामिल हैं। महक और परी संभल के असमोली क्षेत्र की निवासी हैं जबकि हिना और वीडियो एडिटर जर्रार आलम अमरोहा जिले के डिडौली कस्बे से हैं। यह पूरा ग्रुप इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड कर फॉलोवर्स बढ़ा रहा था, जिससे ‘Mehakpari143’ नामक अकाउंट पर 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स हो गए थे।
जर्रार वीडियो की शूटिंग और एडिटिंग करता था, जबकि महक, परी और हिना वीडियो में एक्ट करती थीं। इनके कब्जे से अश्लील वीडियो बनाने में इस्तेमाल हुए उपकरण भी जब्त किए गए हैं। अब चारों से पूछताछ की जा रही है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680