asd प्रतापगढ़ में मदरसा संचालक मौलाना की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव – tazzakhabar.com
Date: 13/03/2025, Time:

प्रतापगढ़ में मदरसा संचालक मौलाना की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव

0

प्रतापगढ़,08 जून। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के सोनपुर मदरसा के संस्थापक व वर्तमान में कादीपुर के मदरसा के संचालक रहे 60 वर्षीय मौलाना फारूक की जमीन विवाद को लेकर 3-4 लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मौलाना की की लाश आरोपी के दरवाजे के सामने मिलने से गांव में तनाव फैल रहा है।
आशंका है कि पैसे के लेनदेन में वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी दूसरे वर्ग का होने के कारण बवाल की आशंका को देखते हुए एसपी सतपाल अंतिल ने आस -पास के थानों की फोर्स मौके पर भेजी है। डीएम संजीव रंजन,एसपी सतपाल अंतिल भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

जेठवारा थाना के सोनपुर में मौलाना फारूक (60) शहर के मऊहार गांव में मदरसा चलाते थे। शनिवार को फारूक अपने गांव आए थे। उनका गांव के लोगों से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। सुबह बदमाशों ने मौलाना फारूक को उनके घर के पास ही रोक लिया। उधार दिए पैसे उनसे मांगने लगे। मौलाना ने उनसे और समय मांगा, तो आरोपी पैसे के बदले जमीन मांगने लगे।

आरोपी फीता लेकर मौलाना फारूक की जमीन नापने लगे। इस बात का मौलाना ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उन पर फावड़े और रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने सरेआम मौलाना की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने हत्या के बदले एनकाउंटर की मांग करते हुए बवाल शुरू कर दिया।

घटना के बाद स्थिति बेकाबू हो गई है। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घर पर पथराव किया। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की।आक्रोशित ग्रामीण आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े हैं। पुलिस को शव नहीं उठाने दे रहे हैं। पुलिस फोर्स ने उग्र भीड़ को रोकने का प्रयास किया और हल्का बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर किया। एसपी के काफी समझाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680