asd बंगाल में प्रोफेसर ने क्लास में स्टूडेंट से रचाई शादी, वायरल वीडियो पर बोली- सब नाटक था

बंगाल में प्रोफेसर ने क्लास में स्टूडेंट से रचाई शादी, वायरल वीडियो पर बोली- सब नाटक था

0

कोलकाता 30 जनवरी। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में साइकोलॉजी पढ़ाने वाली प्रोफेसर का क्लासरूम में स्टूडेंट से शादी करने का वीडियो सामने आया है। इसमें महिला प्रोफेसर दुल्हन बनी नजर आ रही है। जबकि उसका स्टूडेंट हिंदू बंगाली विवाह की सिंदूरदान जैसी रस्मे निभाते दिख रहा है। कुछ और लोग भी है, जो फोन पर उनकी तस्वीरें लेते दिखाई दे रहे है।

घटना नादिया के हरिंगहाटा में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की है। वीडियो सामने आने के बाद एप्लाइड साइकोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर ने कहा कि यह सब नाटक था। जिसे क्लास के हिस्से के तौर पर किया गया।

वीडियो वायरल होने और हंगामे के बाद यूनिवर्सिटी ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही प्रोफेसर को जांच पूरी होने तक फोर्स लीव पर भेज दिया गया है। जब वीडियो वायरल हुआ तो यूनिवर्सिटी की आलोचना होने लगी। इससे नाराज मैनेजमेंट ने तीन सदस्यीय जांच पैनल का गठन किया और प्रोफेसर से स्पष्टीकरण मांगा। प्रोफेसर ने अधिकारियों को बताया कि यह एक साइको-ड्रामा डेमोस्ट्रेशन था, जो उनकी क्लास का हिस्सा था। इसमें कुछ भी रियल नहीं था।

महिला प्रोफेसर ने यह भी दावा किया कि डेमोस्ट्रेशन के वीडियो इन-हाउस डॉक्यूमेंटेशन के लिए बनाए गए थे। लेकिन एप्लाइड साइकोलॉजी विभाग को बदनाम करने के लिए लीक किए गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने तक प्रोफेसर को छुट्टी पर जाने के लिए कह दिया गया है. उन्होंने बताया कि एक कमेटी मामले की जांच कर रही है जिसमें अन्य डिपार्टमेंट्स की तीन महिला संकाय मेंबर शामिल हैं.
एमएकेएयूटी के कार्यवाहक कुलपति तापस चक्रवर्ती ने कहा, ‘प्रोफेसर ने स्पष्ट किया है कि यह उनके विषय की पढ़ाई का एक हिस्सा था. वीडियो बाहरी प्रसार के लिए नहीं था’.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680