asd अमरोहा में विशाल बन हिंदू युवती से शादी, धर्मांतरण का दबाव बनाकर गर्भपात कराया

अमरोहा में विशाल बन हिंदू युवती से शादी, धर्मांतरण का दबाव बनाकर गर्भपात कराया

0

अमरोहा 09 दिसंबर। यूपी के अमरोहा में भाजपा नेता का लव जिहाद सामने आया है। यहां मुस्लिम भाजपा नेता ने नाम बदलकर हिंदू युवती से शादी की।
यह बात लड़की को पता चली तो उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया। जबरन गर्भपात कराया। पहाड़ से धक्का देकर जान से मारने की कोशिश की। लड़की की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने भाजपा नेता ताबिश असरार को 4 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इसका खुलासा पुलिस ने रविवार शाम को किया। ताबिश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का सदस्य है। पूर्व जिला संयोजक और नामित सभासद भी रह चुका है।

वर्ष 2020 में गाजियाबाद के एक कॉलेज से बीटेक कर रही शाहजहांपुर की रहने वाली युवती ने बताया- 4 साल पहले फेसबुक से ताबिश से मेरी जान-पहचान हुई। फेसबुक प्रोफाइल पर उसका नाम विशाल राणा था। पहले चैट पर बातचीत हुई। उसने बताया कि वह अमरोहा का रहने वाला है और राजपूत जाति से आता है।

मैं भी उसकी बातों में आ गई। फिर हम मिलने लगे। धीरे-धीरे हम दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। शादी का प्लान बना लिया। 20 दिसंबर, 2021 को मेरी और विशाल की सगाई हुई। इसके बाद हम दोनों नोएडा में साथ रहने लगे।
22 फरवरी, 2023 को गाजियाबाद के एक मैरिज हॉल में हिंदू रीति-रिवाज से हमारी शादी हुई। शादी के 3 महीने बाद विशाल ने मुझसे कोर्ट मैरिज करने लिए कहा। मैं विशाल के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट गई।

वहां डॉक्यूमेंट पर सिग्नेचर करने के दौरान मुझे पता चला कि विशाल का असली नाम ताबिश असरार है, जो कि अमरोहा के गुला तालाब मोहल्ले का रहने वाला है। यह देखकर मैं हैरान रह गई।ताबिश से इस बारे में पूछा, तो उसने डांटकर मुझे चुप करा दिया। मुझे पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी।
फरवरी, 2024 में मैं प्रेग्नेंट हुई तो ताबिश ने जबरन गर्भपात करवा दिया। इससे परेशान होकर मैं मायके में रहने लगी। थोड़े दिन बाद ताबिश मायके आया। मिन्नतें कर मुझे वापस नोएडा ले आया। कुछ दिन अच्छे से रहा।

इसके बाद फिर से इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाने लगा। मैंने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो फरार हो गया। मैंने नोएडा पुलिस में ताबिश की गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस की जांच शुरू होने से पहले ही वह लौट आया।
मुझे झांसा देकर 18 नवंबर, 2024 को उत्तराखंड के रामनगर घुमाने ले गया। यहां पहाड़ों से धक्का दिया, लेकिन मैं बच गई। इसके बाद मेरी उसके साथ हाथापाई हो गई। वहां से मैं अकेले ही नोएडा आ गई। ताबिश ने हाथ-पैर जोड़कर फिर से मुझे मना लिया।

मगर​​​​​ वह सुधरा नहीं। मुझे प्रताड़ित करने लगा। इससे परेशान होकर मैंने 3 दिसंबर को ताबिश के खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर-113 में शिकायत दर्ज करवाई। अगले ही दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

युवती का कहना है कि आरोपी युवक के घर की माली हालत अच्छी नहीं है। उसके पास कमाई का कोई जरिया भी नहीं है। आशंका है कि उसको फंडिंग हो रही है। इसी फंडिंग के दम पर वह पीड़िता की जिंदगी खराब कर चुका है। आरोपी की हरकत से युवती और पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680