asd पार्किंग विवाद में डिप्टी डायरेक्टर ने दांत से चबा डाली रिटायर्ड इंजीनियर की नाक

पार्किंग विवाद में डिप्टी डायरेक्टर ने दांत से चबा डाली रिटायर्ड इंजीनियर की नाक

0

कानपुर 28 मई। कानपुर में डिप्टी डायरेक्टर ने रिटायर्ड इंजीनियर की नाक दांत से काट ली। वजह सिर्फ इतनी थी कि उनकी पार्किंग में किसी ने कार खड़ी कर दी थी। यह देखकर डिप्टी डायरेक्टर भड़क गया।

उसने इंजीनियर को बुलाया और कहा- तुम सोसाइटी के सचिव हो, क्या देखते हो? इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। डिप्टी डायरेक्टर ने अपने साथियों के साथ मिलकर इंजीनियर की पिटाई की, फिर दांत से उनकी नाक काट ली। नाक कटकर अलग हो गई।

खून बहता देख इंजीनियर का बेटा उन्हें अस्पताल ले गया। बेटे ने बताया कि इलाज करवाकर पिता को घर ले आए हैं। वह बोल नहीं पा रहे हैं। एक-दो दिन में उन्हें दिल्ली लेकर जाएंगे। जहां नाक की प्लास्टिक सर्जरी होगी।

आरोपी की उम्र 55, जबकि रिटायर्ड इंजीनियर की 64 साल है। पूरी घटना 25 मई को बिठूर थाना क्षेत्र की रतन प्लेनेट स्क्वायर सोसाइटी में हुई। मंगलवार शाम को घटना का CCTV फुटेज सामने आया।

रिटायर्ड टेक्सटाइल इंजीनियर रूपेश सिंह के बेटे प्रशांत सिंह ने बताया- मैं अपने पिता के साथ रतन प्लेनेट के ए-ब्लॉक के फ्लैट नंबर 202 में रहता हूं। इसी सोसाइटी के डी-ब्लॉक के फ्लैट नंबर 1505 में क्षितिज मिश्रा रहते हैं, जो एक्सपोर्ट इंस्पेक्शन एजेंसी (EIA) में डिप्टी डायरेक्टर हैं।

रविवार शाम, यानी 25 मई को क्षितिज के लिए अलॉट पार्किंग में किसी ने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी। इससे वह नाराज हो गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। मेरे पापा सोसाइटी के सचिव हैं, इसलिए उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड से पापा को बुलाने के लिए कहा।

क्षितिज ने भी पापा को फोन कर गाड़ी हटवाने को कहा। इस पर पापा ने कहा कि वह गार्ड को भेजकर गाड़ी हटवा रहे हैं। लेकिन क्षितिज ने कहा कि वे मौके पर आएं, दूर से बात न करें। उस समय क्षितिज के साथ पहले से ही चार युवक मौजूद थे।
पापा के पहुंचते ही क्षितिज ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बोले- सोसाइटी में रोज-रोज तमाशा हो गया है, जिसका जहां मन करता है, वहीं कार खड़ी कर देता है। पापा ने गाली-गलौज का विरोध किया तो क्षितिज ने चार साथियों के साथ मिलकर पापा की पिटाई की।

इसके बाद क्षितिज ने गले लगकर दांत से पापा की नाक काट ली। पापा की नाक से खून बहने लगा और वह चीखने लगे। चीख-पुकार सुनकर सोसाइटी के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मैं भी पहुंचा और पापा को इलाज के लिए रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

क्षितिज मेरे पापा को मारना चाहते थे। वह इससे पहले भी उन्हें धमकी दे चुके हैं। अब हम लोग पापा को प्लास्टिक सर्जरी के लिए दिल्ली ले जाने वाले हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680