asd दिल्ली में अवैध तरीके से बना पांच मंजिला मकान झुका, निगम ने तोड़ा

दिल्ली में अवैध तरीके से बना पांच मंजिला मकान झुका, निगम ने तोड़ा

0

नई दिल्ली 26 अप्रैल। मुस्तफाबाद में अवैध रूप से बने पांच मंजिला मकान के झुकने पर नगर निगम की टीम ने शुक्रवार उसे तोड़ दिया। इस मकान में पांच परिवार किराये पर रह रहे थे, कार्रवाई से दो दिन पहले पुलिस व निगम ने बुधवार को मकान को खाली करवा लिया था। निगम ने मकान को तोड़ने के साथ सील कर दिया है। जिस वक्त मकान का निर्माण हुआ था, उस वक्त क्षेत्र के जेई फैजान रजा थे। कुछ ही दिनों पहले ही निगम ने जेई को एक अन्य मामले में बर्खास्त कर दिया था । स्थानीय लोगों के मुताबिक, गत मार्च में आए भूकंप के आने के बाद मकान ज्यादा झुक गया था।

दयालपुर के 33 फुटा रोड स्थित गली नंबर-आठ में 25 गज की जमीन पर पांच मंजिला मकान बना हुआ है। इसमें वन रूम सेट के पांच फ्लैट बने हैं। सभी फ्लैट में किरायेदार रहते थे। एक फ्लैट का किराया तीन से चार हजार रुपये था। भूतल पर एक दुकान बनी थी, जिसमें कबाड़ का काम होता था। मकान के बराबर में 20 गज खाली जमीन पड़ी है, यह मकान उसी दिशा में झुक रहा है। इस मकान से एक किमी दूर दयालपुर की गली नंबर एक में 18 अप्रैल को तीन मंजिला मकान गिरने से 11 लोगों की मौत हुई थी और 11 घायल हुए थे। हादसे के बाद निगम ने मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में जर्जर व अवैध रूप से बने पांच से छह मंजिला मकानों का सर्वे शुरू किया था। बुधवार को गली नंबर आठ के स्थानीय लोगों ने पुलिस को काल करके सूचना दी कि एक मकान झुक गया है। सूचना पर पुलिस व नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और किरायेदारों को सामान के साथ बाहर कर दिया। मकान को खतरनाक घोषित कर दिया था। निगम ने बताया कि बुधवार को टीम ने एक दिशा में झुके हुए पांच मंजिला मकान को तोड़ दिया है। कार्रवाई से पहले आसपास के मकानों को खाली करवाया गया। मकान में सीलन एवं बुनियाद में ढीली मिट्टी का प्रभाव भी देखा गया।

11 लोगों के मरने के बाद जागा नगर निगम
जिस गली में बने मकान में कार्रवाई हुई है, वह गली चार फीट चौड़ी है। गली इतनी छोटी है कि आमने-सामने के मकानों के छज्जे आपस में मिले हैं। हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि 2020 में लाकडाउन के दौरान एक स्थानीय बिल्डर ने 25 गज जमीन खरीदकर अवैध रूप से पांच मंजिला मकान बनाया । सीढ़ियां इस तरह से बनी हैं कि मकान में बेड, अलमारी मे बड़ा सामान नहीं जा सकता। आरोप है मकान बनने के कुछ माह बाद ही यह झुकने लगा था। शाहबाज ने बताया कि गली के लोगों ने एकजुट होकर दो वर्ष पहले शाहदरा उत्तरी जोन में मकान झुकने की शिकायत की थी। निगम ने कार्रवाई नहीं की । 11 लोगों के मरने के बाद निगम जागा है। इस मकान में रहने वाले किरायेदार रिजवान ने बताया कि चार माह पहले ही उन्होंने अपनी एनजीओ के लिए फ्लैट किराये पर लिया था। मकान झुकने के कारण फ्लैट खाली कर दिया।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680