asd दुबई से पति ने दी हत्या की सुपारी, देवर ने दोस्तों संग पहले भाभी से किया दुष्कर्म; फिर सेप्टिक टैंक में फेंका शव – tazzakhabar.com
Date: 14/03/2025, Time:

दुबई से पति ने दी हत्या की सुपारी, देवर ने दोस्तों संग पहले भाभी से किया दुष्कर्म; फिर सेप्टिक टैंक में फेंका शव

0

फतेहपुर 23 जनवरी। बांदा-टांडा हाईवे पर जिंदपुर के समीप निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में मिले विवाहिता के शव मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्याकांड का राजफाश कर दिया। विवाहिता के पति ने पारिवारिक भाई को तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। उसे परिवारिक बड़े भाई के साथ पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। जिसके बाद देवर ने मित्रों के साथ मिलकर विवाहिता की हत्या कर दी। इससे पहले विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात भी आरोपितों ने कुबूल की है।

गाजीपुर थाने के एक गांव में रहने वाले किसान की 22 वर्षीय विवाहित पुत्री बीते 15 जनवरी को शाह का मेला देखने गई थी। 20 जनवरी को उसका शव बस्तापुर स्थित निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में मिला था। पिता ने बेटी के देवर समेत अन्य लोगों पर मुकदमा कराया था।

एसओजी, सर्विलांस व पुलिस की संयुक्त टीम ने इस हत्याकांड का राजफाश करते हुए खुरमानगर नहर पुलिया के समीप से चार हत्यारोपितों को धर दबोचा। आरोपितों ने बेरहमी से हत्या करने और इससे पहले विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। पुलिस इस मामले में पति और हत्या की योजना बनाने वाले देवर की तलाश कर रही है।

इंस्पेक्टर तारकेश्वर राय व एसओजी प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि दिवंगत विवाहिता अपना एंड्रायड मोबाइल फोन व घर से पिता का कीपैड फोन लेकर पारिवारिक देवरों के साथ शाह का मेला देखने गई थी। यह दोनों फोन हत्यारोपितों के पास थे। सर्विलांस टीम की मदद से फोन की लोकेशन ट्रैस कर पुलिस आरोपितों तक पहुंच गए।

हत्थे चढ़े आरोपितों ने बताया कि दिवंगत के देवर ने हत्या की पूरी योजना बनाकर ठेके में शराब पिलाई थी। इसके बाद बाइक में पेट्रोल भरवाकर समोसे खरीदकर विवाहिता को निर्माणाधीन मकान ले गए। वहां देवर समेत तीनों ने विवाहिता से बारी-बारी दुष्कर्म किया।देवर ने विवाहिता के जैकेट में लगे कैप की डोरी से उसका गला दबाया और अन्य दो आरोपितों ने हाथ-पैर पकड़ा। एक देवर ने ईंट से सिर पर प्रहार किया। इसके बाद विवाहिता को मकान से नीचे फेंक दिया। फिर सभी ने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी और शव को सेप्टिक टैंक में फेंककर चले गए। हत्या का प्लान बनाने वाला दिवंगत का देवर फरार है। पुलिस ने मुकदमे में दिवंगत के पति का नाम भी साजिश रचने में बढ़ाया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680