asd शादी के बाद प्रेमी संग जाने पर पति-भाई और जीजा ने मिलकर की विवाहिता की हत्या

शादी के बाद प्रेमी संग जाने पर पति-भाई और जीजा ने मिलकर की विवाहिता की हत्या

0

बागपत, 03 जनवरी। चार दिन पहले प्रेमी संग फरार होने से क्षुब्ध परिजनों ने सुमन की पिटाई के बाद गला रेतकर हत्या कर दी और बिनौली-दादरी के जंगल में ईख के खेत में गड्ढा खोदकर शव दबा दिया। प्रेमी की सूचना पर पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर शव बरामद किया।

बिनौली की रहने वाली सुमन (22) का पड़ोस के ही नीरज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पता चलने पर परिजनों ने सुमन की बंदिशें बढ़ा दी थी। 23 नवंबर को कृष्ण निवासी सोनीपत के साथ उसकी शादी कर दी। बताया कि इसके बाद भी सुमन ने नीरज से बातचीत बंद नहीं की। मायके में आने के बाद सुमन चार दिन पहले नीरज के साथ फरार हो गई। इसका पता चलने पर उसका पति कृष्ण भी बिनौली आ गया और रिश्तेदारों के साथ मिलकर नीरज के परिजनों पर दबाव बनाकर सुमन को घर बुलवा लिया। बताया कि गत बुधवार को परिजनों ने सुमन की पिटाई की और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। बिनौली में दादरी गांव के जंगल में किसान देवेंद्र सिंह के ईख के खेत में गड्ढा खोदकर शव दबा दिया। इसका पता चलने पर नीरज ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। मृतका के भाई रोहित, पति कृष्ण निवासी सोनीपत, जीजा जितेंद्र निवासी कुड़ाना जिला शामली और पड़ोसी राजीव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है। इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिनौली गांव से सुमन के प्रेमी संग चले जाने से नाराज परिवार वालों ने पहले हत्या की योजना बनाई और रिश्तेदारों को इकट्ठा कर लिया। इसके बाद सुमन को इज्जत की दुहाई देकर वापस बुलाया। उसके वापस आने पर भाई, पति, जीजा ने पहले पिटाई की। इसके बाद भाई रोहित ने सुमन के हाथ और बाल पकड़े और पति कृष्ण ने दरांती से गला रेत दिया।
सुमन की हत्या होने के बारे में गांव के लोगों ने नीरज को जानकारी दी। क्योंकि सुमन के घर से बुधवार रात मारपीट के कारण काफी आवाजें आ रही थीं। तभी लोगों ने नीरज को बता दिया था कि सुमन के साथ कोई घटना हो सकती है। इसलिए ही उसने बिनौली पुलिस को रात में घटना के बारे में बता दिया। तभी पुलिस की टीम सुमन के घर पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी।

सुमन के घर में नहीं मिलने पर उन्होंने जीजा जितेंद्र से पूछताछ की तो सुमन की हत्या होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसके शव की तलाश शुरू की, लेकिन रात में शव नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मृतका के भाई रोहित, पति कृष्ण और पड़ोसी राजीव को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने बिनौली-दादरी मार्ग पर जंगल में ईख के खेत के बीच में दबाया हुआ शव बरामद कराया।
सुमन की हत्या में रोहित, कृष्ण, जितेंद्र समेत अन्य के शामिल होने की जानकारी मिली। इसके बाद रात में पड़ोसी राजीव को बुलाकर शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई। राजीव के साथ अन्य आरोपी शव लेकर जंगल में पहुंचे और वहां चार पांच फुट गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680