asd झांसी में पति-पत्नी को तलवार से काटा, दंपती की हत्या से दहला इलाका

झांसी में पति-पत्नी को तलवार से काटा, दंपती की हत्या से दहला इलाका

0

झांसी 10 दिसंबर। झांसी में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। आरोपी पड़ोसी तलवार और फरसा लेकर घात लगाकर बैठा था। जैसे ही युवक दूध बेचकर घर पहुंचा तो सीधे हमला कर दिया। मरने तक उस पर वार करता रहा। जब चीख सुनकर पत्नी बचाने दौड़ी तो उसे भी मार डाला।

बताया जा रहा है कि डबल मर्डर के बाद आरोपी थाने जा रहा था। रास्ते में पुलिस मिलने पर उसने सरेंडर कर दिया। पूरा मामला टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के कुटोरा गांव की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान पुष्पेंद्र घोष (40) और उनकी पत्नी संगीता देवी (35) के रूप में हुई है।

पुष्पेंद्र के चाचा कृष्णा घोष ने बताया कि पुष्पेंद्र दूध का काम करता था। मंगलवार सुबह वह दूध देने के लिए डेयर पर गया था। सुबह लगभग 8 बजे वह घर के बाहर पहुंचा। यहां पर पड़ोसी काशी प्रसाद घात लगाए बैठा था। जैसे ही पुष्पेंद्र अपने घर के अंदर जाने लगा तो उसने पीछे से तलवार और फरसा से हमला कर दिया। हमले से पुष्पेंद्र नीचे गिर गया। वह मरते तक उस पर वार करता रहा। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी संगीता बाहर भागी और पति को बचाने की कोशिश करने लगी। तब आरोपी ने संगीता पर भी वार कर दिए। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

हमले के बाद आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। तब तक पुष्पेंद्र की मौत हो चुकी थी, जबकि संगीता की सांस चल रही थी। तुरंत उसे प्राइवेट वाहन से गुरसराय सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चाचा ने बताया कि, घटना के समय पुष्पेंद्र के पिता खेत पर गए थे। जबकि मां मूर्ति देवी और पत्नी संगीता घर का काम कर रही थी। लोग जब तक पहुंचे तो आरोपी भाग चुका था।

पुष्पेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी शादी को लगभग 15 साल हो गए थे। माता-पिता भी उसके साथ रहा करते थे। पुष्पेंद्र की एक 13 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680