Date: 07/09/2024, Time:

ठाणे में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत आई विदेशी महिलाएं

0

ठाणे 27 जून। महाराष्ट्र के ठाणे में एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। यहां विदेशी महिलाओं से जिस्मफरोशी का धंधा करवाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में यमन के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यही शख्स फर्जी दस्तावेजों के जरिए थाईलैंड की महिलाओं को यहां लेकर आता था। फिर उनको लालच देकर जिस्मफरोशी का धंधा करवाया जाता था। जो महिलाएं गिरफ्तार की गई हैं, उनसे फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड मिले हैं।

आरोपी की पहचान 42 साल के बागदी अब्दुल्ला मुगेद साद के तौर पर हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना रैकेट के बारे में मिली थी। जिसके बाद मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ (एएचटीसी) की एक टीम ने होटल में रेड कर 44 साल की थाई महिला को दबोच लिया। डीसीपी (क्राइम) शिवराज पाटिल ने बताया कि मौके से 3 थाई महिलाओं का रेस्क्यू भी टीम ने किया है। साद ने चारों महिलाओं के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे। जिसके बाद उनसे जिस्मफरोशी करवाई जा रही थी। चारों महिलाओं और आरोपी साद की वीजा अवधि खत्म हो चुकी है।

इसके बाद भी ये लोग अवैध तौर पर भारत में रह रहे थे। पुलिस ने विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी साल फरवरी में पुलिस ने ऐसे ही एक रैकेट को ठाणे में गिरफ्तार किया था। इस रैकेट में अधिकतर फिल्म एक्ट्रेसेज शामिल थीं। रैकेट को फिल्म प्रोडक्शन की आड़ में एक प्रोड्यूसर चला रहा था। आरोपी हिंदी फिल्मों, टीवी सीरियल, वेब सीरीज, फोटो शूट और यूट्यूब वीडियो में काम करने वाली एक्ट्रेस को एक्स्ट्रा कमाने का लालच देकर गंदा काम करवाया जाता था। ग्राहकों से मोटा पैसा वसूला जाता था। 55 साल के आरोपी सोलोमन रत्नमय्या नरकंथेलु को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन सभी के खिलाफ पुलिस ने विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Share.

Leave A Reply