asd तीन महीने रहा जेल में, सुनवाई न होने पर लगा ली आग

तीन महीने रहा जेल में, सुनवाई न होने पर लगा ली आग

0

बागपत/छपरौली, 26 दिसंबर। छपरौली के युवक जितेंद्र ने बुधवार दोपहर करीब 3-30 बजे दिल्ली में रेल भवन के सामने खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। दिल्ली पुलिस ने उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है गांव के होमगार्ड ने घर में घुसकर हमला किया था। इसमें परिजन घायल हुए थे। वहीं होमगार्ड ने भी मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पुलिस जितेंद्र के मामले में सुनवाई नहीं कर रही थी। इससे वह काफी परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि जितेंद्र इस मामले में तीन माह जेल में बंद रहा था।

यह है मामला छपरौली कस्बे की पट्टी धंधान का रहने वाला 26 वर्षीय दलित जितेंद्र मजदूरी करता है। थाना निरीक्षक देवेश शर्मा के अनुसार जितेन्द्र ने वर्ष 2024 में छपरौली के रहने वाले होमगार्ड कविंद्र समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि होमगार्ड और उसके परिजनों ने उसके घर में घुसकर हमला किया और पथराव किया। इस घटना में वह और उसके परिजन घायल हो गए। वहीं, होमगार्ड कविंद्र ने भी जितेंद्र के खिलाफ वर्ष 2021 और 2022 में जानलेवा हमले समेत कई संगीन धाराओं के अंर्तगत मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जितेंद्र द्वारा दर्ज कराए गए एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे में जांच के बाद एफआर लगा दी थी।

वहीं, अब कविंद्र द्वारा दर्ज कराए मुकदमा कोर्ट में ट्रायल पर है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जितेंद्र पुलिस के उत्पीड़न से परेशान था। उसे सजा का भी डर सता रहा था। उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बुधवार को वह दिल्ली पहुंच गया और संसद भवन के सामने आग लगा ली।

छपरौली की धंधान पट्टी में महिपाल सिंह का परिवार रहता है। महिपाल सिंह के तीन पुत्र है। जिनमें जितेंद्र सबसे बड़ा है, जबकि रविंद्र और सीलू उससे छोटे है। जितेंद्र अविवाहित है। बुधवार की शाम परिजनों को जैसे ही पता चला कि जितेंद्र ने दिल्ली में आत्मदाह करने के लिए खुद को आग लगा ली है, तो कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहीं, आसपास के लोग पीड़ित के घर पहुंचकर जितेंद्र के अन्य परिजनों से घटना की जानकारी ले रहे हैं।

बागपत पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 2021 से लेकर 2024 के बीच दोनों पक्षो की और से एक दूसरे पर कई मुकदमे दर्ज कराये गए जिनकी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है। आत्मदाह के प्रयास के प्रकरण की जांच एएसपी बागपत एनपी सिंह को सोंपी गई है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680