asd अप्राकृतिक संबंध बनाने के बाद कर देता था हत्या, 11 वारदात स्वीकारी

अप्राकृतिक संबंध बनाने के बाद कर देता था हत्या, 11 वारदात स्वीकारी

0

रूपनगर 24 दिसंबर। कीरतपुर साहिब में मौड़ा टोल प्लाजा के निकट चाय पानी पिलाने का काम करने वाले युवक का अगस्त माह में कत्ल करने वाला आरोपित पकड़ा गया है। आरोपित गे है और सीरियल किल्लर है। ये जानकारी एसएसपी रूपनगर गुरमीत सिंह खुराना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। आरोपित जिला होशियारपुर के थाना गढ़शंकर के गांव चौड़ा का राम सरूप उर्फ सोढी (43) है। आरोपित ने दस और हत्याएं करने का आरोप कबूला है। इनमें दो हत्याएं आरोपित ने जिला रूपनगर में की है।

एसएसपी खुराना ने बताया कि आरोपित नशे का आदी है और शारीरिक संबंध बनाकर व्यक्ति से रुपये की मांग करता था। मांग पूरी न होने पर व्यक्ति को मार देता था और सामान चोरी करके ले जाता था। आरोपित ने 28 अगस्त को कीरतपुर साहिब के वाल्मीकि मोहल्ले के रहने वाले मनिंदर सिंह पुत्र भजन सिंह (37) की हत्या की थी। मनिंदर सिंह का शव मनाली रोड पर जिओ पेट्रोल पंप के पास झाड़ियां में से मिला था। उसके गले पर निशान थे और प्रतीत होता था कि उसकी हत्या गला घोंट कर की गई थी।

पुलिस ने तब अज्ञात हत्यारे के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज किया था। इस मामले की जांच के लिए डीएसपी पीबीआई रूपनगर की निगरानी में डीएसपी आनंदपुर साहिब और एसएचओ कीरतपुर साहिब की विशेष टीम गठित की थी। आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद की गई पूछताछ में उसने मनिंदर सिंह की हत्या से पहले 10 हत्याएं करने की बात कबूली है।

एसएसपी ने बताया कि आरोपित विवाहित है और उसके तीन बच्चे हैं। आरोपित को परिवार ने शराब का आदी होने और गलत प्रवृति की वजह से घर से निकाल दिया था। आरोपित आवारा की तरह घूमता रहता है। कभी किसी के साथ तो कभी किसी के साथ वाहन में बैठकर चला जाता था और उनके साथ गैर प्राकृतिक संबंध बनाता था और फिर रुपयों की मांग करता था। मांगे गए रुपये न मिलने पर ये व्यक्ति के साथ झगड़ा करता था और उसको मार देता था। फिर नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी करके ले जाता था।

कीरतपुर साहिब में की हत्या के बाद आरोपित मृतक का मोबाइल फोन चोरी करके ले गया था और मोटरसाइकिल का टायर नाले में फंस जाने की वजह से वो नहीं ले जा पाया था।

आरोपित ने जो 11 हत्याएं मानी हैं, उनमें से पांच हत्याओं के बारे में पता चल चुका है। बाकी के बारे में पता किया जा रहा है। जो हत्याएं की गई हैं ये जिला होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब व रूपनगर में की गई हैं। एक मामला फतेहगढ़ साहिब में दर्ज है और एक होशियारपुर में हत्या की है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680