asd सोना पहली बार एक लाख के पार पहुंचा

सोना पहली बार एक लाख के पार पहुंचा

0

नई दिल्ली 23 अप्रैल। निवेशकों के सबसे भरोसेमंद सोने ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए सोना एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया। अक्षय तृतीया से पहले राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों ने 1800 रुपये की जोरदार छलांग लगाई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1800 रुपये चढ़कर 1,01,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। यह सोमवार को 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

22 कैरेट के सोने में अधिक तेजी: 99.5 प्रतिशत शुद्धता (22 कैरेट) वाले सोने में भी 2,800 रुपये की तेजी आई। यह 1,02,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 99,300 रुपये पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पिछले साल नवंबर में टैरिफ की घोषणा के बाद से सोने की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। दिसंबर 2024 से सोना 22,650 रुपये प्रति 10 ग्राम या 30 प्रतिशत महंगा हुआ है।

अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन को विवाह के लिए बेहद शुभ मुहूर्त माना जाता है। अक्षय तृतीया पर लोग सोने-चांदी के आभूषणों की भी खरीदारी करते हैं। लेकिन अक्षय तृतीया से पहले सोने के दाम आसमान छूते जा रहे हैं। सोने की कीमतों में लगातार हो रही व़ृद्धि से हर कोई भौचक्का रह गया है।

सोने में तेजी के प्रमुख कारण
अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इससे इकोनॉमी के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है।
ग्लोबल मंदी की आशंका भी बढ़ गई है। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। मंदी के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है।
डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रुपया कमजोर होता है तो इसे इम्पोर्ट करने में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं।
इस साल रुपए में लगभग 4% की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।
शादियों का मौसम नजदीक आ रहा है, ऐसे में सोने के गहनों की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वेलर्स ने बताया कि ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी है, क्योंकि लोग सोने को निवेश और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखते हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680