asd जीओसी मेजर जनरल साहब पूर्व सैनिकों के साथ ही कैंट के नागरिकों की भी सुनी जाएं समस्याएं

जीओसी मेजर जनरल साहब पूर्व सैनिकों के साथ ही कैंट के नागरिकों की भी सुनी जाएं समस्याएं

0

पश्चिमी यूपी सब एरिया मुख्यालय की ओर से अब हर माह पूर्व सैनिकों के संग बैठक कर हर माह के चौथे शनिवार को समस्याएं सुन उनका निस्तारण किए जाने की बात पढ़ने को मिली। बताते चलें कि सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमाडिंग मेजर जनरल सुमित राणा द्वारा वेटरंस नोड में आयेाजित पूर्व वेटरंस आउटरीच प्रोेेेग्राम में दी गई। इस मौके पर पूर्व सैनिकों के साथ मेजर जनरल सुमित राणा व ब्रिग्रेडियर विक्रम पात्रा ने खबर के अनुसार फोटो खिंचावाएं और समस्याएं सुनी। अगर ध्यान से सोचें तो यह निर्णय अत्यंत सराहनीय और पूर्व सैनिकों के परिवारों के सामने आने वाली समस्याओं के निस्तारण उन्हें सम्मान व बल देने में महत्वपूर्ण होगा यह कार्यक्रम। मेरा जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा से आर्मी व कैंट क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के साथ भी हर माह किसी दिन कुछ घंटे के लिए एक संवाद कार्यक्रम और समस्याओं के समाधान का दिवस आयोजित किया जाए तो उसके काफी अच्छे परिणाम निकलकर सामने आएंगे क्योंकि एक ओर जहां रक्षा मंत्रालय द्वारा कैंट में रहने वाले नागरिकों के लिए बनाए गए नियमों और सुविधाओं की जानकारी सामने आएगी उसी प्रकार इस क्षेत्र में रहने वाले नागरिक जो अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए टैक्स भी भरते हैं उनके सामने क्या परेशानियां आ रही है उनसे जीओसी मेजर जनरल को अवगत करा सकते हैं। इस बारे में एक खबर के अनुसार
पश्चिमी यूपी सब एरिया मुख्यालय की ओर से अब हर महीने पूर्व सैनिकों संग बैठक कर चर्चा की जाएगी। यह बैठक व वार्तालाप हर महीने के चौथे शनिवार को होगी। यह जानकारी गत शनिवार को सब एरिया की ओर से वेटरंस नोड में आयोजित पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित बेटरंस आउटरीच प्रोग्राम में सब एरिया के जनरल आफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सुमित राणा ने दी सब एरिया के जीओसी का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पूर्व सैनिकों से मिले मेजर जनरल सुमित राणा ने पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनसे विस्तृत चर्चा की पूर्व सैनिकों की ओर से बताई गई समस्याओं के बाद जीओसी ने कल कि अब यह बैठक हर सप्ताह होगी। हर बैठक में जो भी समस्या पूर्व सैनिकों की ओर से रखी जाएगी, उनकी निस्तारण अगली बैठक से पहले कर उसकी जानकारी संबंधित को दी जाएगी।
वरिष्ठ पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को सुनने के लिए कार्यक्रम में सैनिक अस्पताल के कमांडेंट ब्रिगेडियर विक्रम पात्रा भी उपस्थित रहे। उनके समक्ष भी पूर्व सैनिकों ने जो भी सुझाव रखे हैं उन्हें एक महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पेंशन संबंधी समस्याओं को सुनने और निस्तारण के लिए सीडीए पीढ़ी बानी सीडीए के पेंशन डिवीजन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छावनी के सबसे वरिष्ठ पूर्व अफसर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस वर्मा, ब्रिगेडियर रणवीर सिंह सहित 150 से अधिक पूर्व अफसर व सैनिक उपस्थित रहे सब एरिया मुख्यालय की ओर से हर महीने बातचीत के क्रम को बनाए रखने की व्यवस्था के लिए जीओसी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर उपस्थित वीर नारियों और उनके आश्रित स्वजन से भी जीओसी ने मुलाकात और बात की और हर तरह के सहयोग का आश्वसन दिया।
इस खबर को पढ़ने के बाद यह लगा कि जीओसी मेजर जनरल नागरिकों की समस्याएं सुनने और समाधान करने में जिस प्रकार सैनिकों की समस्याओं का हल करने का प्रयास कर रहे हैं उसी प्रकार अगर वो कैंट क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों की समस्याएं सुने तो जनसमस्याओं का समाधान होगा। कई जानकारियां उन्हें भी उपलब्ध होंगी।
(प्रस्तुतिः रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680