asd उत्तराखंड बोर्ड में लड़कियों ने मारी बाजी, 10वीं में 90 फीसद, 12वीं में 83% छात्र पास – tazzakhabar.com
Date: 24/04/2025, Time:

उत्तराखंड बोर्ड में लड़कियों ने मारी बाजी, 10वीं में 90 फीसद, 12वीं में 83% छात्र पास

0

देहरादून 19 अप्रैल। उत्तराखंड बोर्ड 10 वीं और 12 वीं परिणाम जारी कर दिए गए हैं. पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कों की अपेक्षा लड़कियां आगे रही हैं. 10वीं के रिजल्ट में इस बार 90.77 फीसदी छात्र पास हुए हैं, जबकि इंटरमीडिएट में यह परिणाम 83.23 प्रतिशत रहा है. 12वीं की ऑपर अनुष्का रहीं हैं, जिन्हें 98.60 प्रतिशत नंबर मिले हैं. वह देहरादून की रहने वाली हैं.छात्र उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं.
इस बार दसवीं में 88.20 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं, जबकि लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 93.25 प्रतिशत रहा है. इसी तरह बारहवीं में 80.10 फीसदी लड़के पास हुए हैं, जबकि लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 86.20 प्रतिशत रहा है.

10 वीं में ये टॉपर्स
रैंक 1- कमल सिंह चौहान (विवेकानंद VMIC मंडलसेरा, बागेश्वर)- 496 अंक (99.20 प्रतिशत)
रैंक 1- जतिन जोशी (HGS SVM IC कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल)- 496 अंक (99.20 प्रतिशत)
रैंक 2- कनकलता (SVM IC न्यू टिहरी, टिहरी गढ़वाल)- 495 अंक (99 प्रतिशत)
रैंक 3- दिव्यम (गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC, उत्तरकाशी)- 494 अंक (98.80 प्रतिशत)
रैंक 3- प्रिया (CAIC अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग)- 494 अंक (98.80 प्रतिशत)
रैंक 3- दीपा जोशी (PP SVMIC ननकमत्ता, ऊधम सिंह नगर)- 494 अंक (98.80 प्रतिशत)

12वीं में ये रहे टॉपर्स
रैंक 1 – अनुष्का राणा, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बडासी, देहरादून – 493/500 (98.60 फीसदी अंक)
रैंक 2 – केशव भट्ट, S.P.I.C. करबारी ग्रांट, देहरादून – 489/500 (97.80 फीसदी अंक)
रैंक 2 – कोमल कुमारी, गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर I.C., उत्तरकाशी- 489/500 (97.80 फीसदी अंक)
रैंक 3 – आयुष सिंह रावत, S.V.M.I.C. आवास विकास, ऋषिकेश, देहरादून – 484/500 (96.80 फीसदी)

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणामों में इस बार छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। कुल पास हुए छात्रों में से 12,439 छात्र (11.32%) ने सम्मान सहित (Distinction) अंक प्राप्त किए हैं। प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्रों की संख्या 30,681 (27.92%) रही, जबकि सबसे अधिक छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए, जिनकी संख्या 41,966 (38.19%) रही। इसके अलावा, 14,631 छात्र (13.31%) ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आप लोग इसी तरह सफलता के नए सोपान छूएं, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680