asd गाजीपुर के नवनिर्वाचित सांसद अफजाल अंसारी ने ली शपथ

गाजीपुर के नवनिर्वाचित सांसद अफजाल अंसारी ने ली शपथ

0

गाजीपुर 02 जुलाई। अफजाल अंसारी ने बीते सोमवार को गाजीपुर के संसद के तौर पर लोकसभा में शपथ ले लिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें लोकसभा के सदस्य की शपथ दिलाई है। अफजाल अंसारी ने ओम बिरला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इसके लिए स्पीकर धन्यवाद व्यापित करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि गाजीपुर की जनता का देश और देश की जनता को ढेर सारी शुभकामनाएं और मुबारक देते हैं ।

अफजाल अंसारी ने यह बताया कि उन्हें संविधान के अनुच्छेद 99 के आधार पर सदस्यता की शपथ दिलायी गयी है। इससे पहले संसद के सदस्यों के शपथ लेने के दौरान शपथ लेने से रोके जाने के बाद सोमवार को लोकसभा स्पीकर ने उन्हें शपथ दिलाई है।बताते चले कि पूर्व में नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ ग्रहण के क्रम में अफजाल अंसारी को शपथ नहीं दिलाई गई थी। इसकी वजह सुप्रीम कोर्ट की एक फैसले को बताया गया था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में अफजाल अंसारी को शर्तों के साथ चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई थी। लेकिन इसके साथ ही उन्हें संसद की गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेने की के निर्देश दिए गए थे। लोकसभा सचिवालय ने शपथ ग्रहण को भी संसद की गतिविधि मानते हुए अफजाल अंसारी को शपथ लेने पर रोक लगाई थी।

अफजाल अंसारी को गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने एक केस में 4 साल की सजा सुनाई थी। इस आदेश के बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता खत्म हो गई थी। अफजाल अंसारी ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन, वहां से उन्हें राहत नहीं मिली थी। इस पूरे मामले को लेकर के वह सुप्रीम कोर्ट गए थे। 14 दिसंबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में उनके संसद की सदस्यता तो वापस करने के आदेश दे दिए थे।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट करी ओर से कुछ पाबंदी भी लगा दी थी। इसमें कहा गया था कि अफजल अंसारी सदन के कार्रवाई में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बताते चलें कि लोअर कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में 29 अप्रैल 2023 को अफजाल अंसारी सहित अन्य को सजा सुनाई थी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680