asd गैंगस्टर अजय की 6.81 करोड़ की संपत्ति कुर्क

गैंगस्टर अजय की 6.81 करोड़ की संपत्ति कुर्क

0

मुजफ्फरनगर 16 सितंबर। जिला पुलिस ने शातिर अपराधी गैंगस्टर अजय उर्फ अजीत की छह करोड़ 81 लाख 38 हजार रुपये की चल और अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट अधिनियम के तहत कुर्क किया है। यह संपत्ति गाजियाबाद मेरठ व ऋषिकेश में है। संपत्ति पर सरकारी बोर्ड लगाया गया है। आरोपी शातिर अपराधी के खिलाफ दिल्ली, हापुड, जानसठ नई मंडी मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में नौ मुकदमे दर्ज हैं। जानसठ थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि अजय पुत्र किरन सिंह उर्फ किरणपाल मेरठ जनपद के थाना कंकरखेडा के गांव खड़ौली वंडर सिटी का निवासी है। वह मूलरूप से गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के गांव जीतपुर का रहने वाला है।

वर्ष 2011 से 2023 तक हत्या, हत्या के प्रयास कूटरचित दस्तावेज, चेकों व धोखाधड़ी व अवैध शस्त्रों की तस्करी के अपराध कर उसने संपत्ति अर्जित की थी। उसकी सात अचल और छह चल संपत्ति उसके पत्नी और पुत्र के नाम पर थी। जानसठ में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में संपत्ति जब्त करने की यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा एक कार व छह दुपहिया वाहन कुर्क किए गए हैं। चार साल पहले अजय ने प्रेमिका के साथ मिलकर जानसठ के एक शिक्षक का अपहरण कर गाजियाबाद ले जाकर हत्या कर दी थी। फ्लैट में साथियों के साथ मिलकर हत्या करने के बाद मोदीनगर गंगनहर में शव फेंक दिया था। बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया था।

वह कोरोना काल में गाजियाबाद जेल से फरार हो गया था। टीपी नगर मेरठ क्षेत्र में हत्या करने के बाद शव की शिनाख्त उसने अपनी पत्नी के माध्यम से स्वयं के रूप में करा दी थी। शक होने पर पुलिस ने शव का डीएनए टेस्ट कराया था। तब रिपोर्ट आने पर शव किसी और का निकला था। इसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी।

यहां है संपत्ति
वेदव्यासपुरी टीपी नगर मेरठ में आवासी योजना पॉकेट सी सेक्टर प्रथम में 281.65 वर्गमीटर में एक करोड़ कीमत की दो दुकान बेटे रविकांत के नाम है।
टीपीनगर मेरठ में 269.23 वर्ग मीटर में पौने दो करोड़ की लागत से पत्नी कविता के नाम पर जेडी एन्क्लेव में बनी दुकान व गोदाम
अंडर सिटी कॉलोनी कंकरखेडा में एक करोड़ 60 लाख रुपये की कीमत का 195.75 वर्ग गज में बना मकान। जेडी एनक्लेव ग्राम खड़ीली कंकरखेडा में 50 लाख की कीमत का 17.05 वर्ग मीटर का प्लाट और 80 लाख कीमत का प्लाट बेटे सूर्यकांत के नाम हरिपुर काला ऋषिकेश तहसील उत्तराखंड में 30 लाख की कीमत से 30 वर्ग मीटर में पत्नी कविता के नाम आवासीय फ्लैट

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680