asd बागपत में भ्रूण जांच करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

बागपत में भ्रूण जांच करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

0

बागपत, 20 दिसंबर। यूपी-दिल्ली और हरियाणा में भ्रूण जांच करने वाला गिरोह बागपत कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर गांव से पकड़ा गया है। हरियाणा और बागपत के स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, इनमें दो डॉक्टर और दलाल शामिल हैं।

एसीएमओ डा. दीपा सिंह के अनुसार हरियाणा के रोहतक में सिविल सर्जन को कुछ लोगों ने बागपत में भ्रूण लिंग जांच कराने की शिकायत की। इसमें कार्रवाई के लिए रोहतक के चिकित्सकों की एक टीम गठित की गई। इसके बाद टीम ने सोनीपत के गोहाना की एक गर्भवती महिला को तैयार कर रोहतक की रीना दलाल को फोन कराया और भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए बात की। रीना दलाल उस गर्भवती को रोहतक में डा. रिया सहगल के पास लेकर पहुंची तो रिया ने 65 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच कराना तय करके पेटीएम कराए।

इसके बाद गोहाना की गर्भवती महिला के साथ ही दिल्ली के नांगलोई की एक अन्य गर्भवती महिला को रीना दलाल व उसकी साथी संतोष अपने साथ दिल्ली में लेकर पहुंचे। वहां इन दोनों को दूसरी गाड़ी में बैठा दिया गया तो गाजियाबाद में लाकर भी गाड़ी बदली गई। वहां से इन दोनों को सरूरपुरकलां के साहब सिंह के मकान में लाकर अप्रशिक्षित चिकित्सक प्रदीप त्यागी ने भ्रूण लिंग जांच की। तभी वहां टीम ने छापा मार दिया और मकान से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त करने के साथ ही आरोपियों को पकड़ लिया।

वहां से नवीन नैन निवासी सरूरपुरकलां, प्रदीप त्यागी निवासी बालाजी एंक्लेव हाजीपुर गाजियाबाद, राहुल भाटी निवासी सरस्वती विहार लोनी रेलवे फाटक गाजियाबाद, रीना दलाल निवासी आदर्शनगर रोहतक, संतोष निवासी सुल्तानपुरी नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया। एसीएमओ डा. दीपा ने दस नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

हरियाणा के रोहतक और झज्जर जिले के दो चिकित्सक इसमें सबसे अहम हैं और वही भ्रूण लिंग जांच कराते थे। चिकित्सक ही अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच के लिए तैयार कर दलालों के साथ सरूरपुरकलां भेजते थे। इस गिरोह में दोनों चिकित्सकों समेत दस से अधिक सदस्य शामिल हैं। रोहतक की टीम की जांच पड़ताल और छापामारी के बाद पकड़े गए रीना दलाल, संतोष, प्रदीप त्यागी, राहुल भाटी, नवीन नैन के साथ ही मकान मालिक साहब सिंह निवासी सरूरपुरकलां, डा. रिया सहगल निवासी सेक्टर एक रोहतक, डा. महेंद्र बंसल निवासी झज्जर, मंजीत निवासी रोहतक, अमित निवासी पानीपत व एक अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गाड़ी चालक शिवराज निवासी कटेवड़ा दिल्ली को कोई भूमिका न होने के कारण कार्रवाई नहीं की गई।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680