asd चेन्नई के मरीना बीच में शो देखने आये पांच लोगों की मौत – tazzakhabar.com
Date: 13/03/2025, Time:

चेन्नई के मरीना बीच में शो देखने आये पांच लोगों की मौत

0

चेन्नई 07 अक्टूबर। भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चेन्नई के मरीना बीच पर एयर शो आयोजित किया गया। मरीना बीच पर रविवार को आयोजित ‘एयर शो’ आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। एयर शो खत्म होने के बाद यहां पर भगदड़ मच गई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। 40 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राज्य के हेल्थ मिनिस्टर सुब्रमण्यन ने कहा कि, ’15 लाख लोगों की भीड़ थी, गर्मी ज्यादा थी इसलिए 5 लोगों की मौत हुई। एयर फोर्स ने जितनी फैसिलिटी मांगी, उससे ज्यादा मुहैया कराई गई थीं।’ सुब्रमण्यन ने कहा, कार्यक्रम स्थल पर डॉक्टरों और नर्सों के साथ दो मेडिकल टीमें तैनात थीं। साथ ही 40 एंबुलेंस भी खड़ी थीं। उन्होंने यह भी कहा कि मरीना बीच पर पैरामेडिकल टीमों और पीने के पानी की भी व्यवस्था की गई थी। अस्पताल में जाने से पहले ही सभी मौतें हुई हैं।

अन्नाद्रमुक नेता कोवई सत्यन ने कहा, ‘अगर स्वास्थ्य मंत्री में थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। लोगों को 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचे। प्रशासन CM स्टालिन उनके बेटे और परिवार की सेवा में लगा हुआ था। वे AC टेंट में बैठे हुए थे। सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।’

वायुसेना के 92वें स्थापना दिवस से पहले हुआ एयर शो 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के 92वें स्थापना दिवस से पहले 6 अक्टूबर को चेन्नई में एयर शो हुआ था। इसे देखने के लिए मरीना बीच पर 15 लाख लोग जमा हुए। भारी भीड़ और गर्मी के चलते पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा लोग बेहोश हो गए। एयर शो का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है।

एयर शो देखने गए लोगों ने बताया कि बीच पर पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं थी। लोगों घंटों तक प्यासे बैठे रहे। वहीं, 1 बजे शो खत्म होने के बाद एक साथ लोग वहां से निकले जिसके चलते रास्तों पर ट्रैफिक जाम हो गया। भारी भीड़ के चलते एक लोकल रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680