asd दिल्ली में एक कपड़ा शोरूम में लगी आग, मौके पर दमकल विभाग

दिल्ली में एक कपड़ा शोरूम में लगी आग, मौके पर दमकल विभाग

0

नई दिल्ली 20 मई। आज सोमवार को ज्योति नगर के दुर्गापुरी एक्सटेंशन में एक कपड़ा शोरूम में आग लग गई। जिसके बाद लोगों में हडकंप मच गया। वहीं, सूचना देने पर दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर है। साथ ही आग बुझाने का काम जारी है।
इस दौरान डिविजनल फायर ऑफिसर एके जयसवाल कहते हैं, ”सुबह 6.05 बजे आग लगने की सूचना मिली। हमने उस वक्त पर्याप्त संख्या में गाड़ियां भेजीं। फिर फायर टेंडर की संख्या बढ़ा दी गई। आगे उन्होंने कहा कि, काम चल रहा है, हमने एंट्री कर ली है अंदर तलाशी अभियान जारी है।

दिल्ली फायर सर्विस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 100 फुटा रोड दुर्गापुरी एक्सटेंशन में आज सुबह 6 बजे एक चार मंजिला मकान नंबर 138 में आग लग गई थी। आग लगने के संबंध में पीसीआर कॉल मिलते ही ज्योति नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। पुलिस और दमकल कर्मियों ने तुरंत आग वाली इमारत और आसपास के मकानों को खाली करवाया और आग पर काबू पाने में जुट गए।

करीब 150 गज में बनी इस इमारत में रेमंड ब्रांड का कपड़ों का शोरूम चल रहा था। इस इमारत के मालिक पदम सिंह और उनके भाई संजय सिंह हैं। ग्राउंड फ्लोर पर एक रेमंड शोरूम चलाई जा रहा था और दूसरी मंजिल पर उसका गोदाम स्थित है। वहीं तीसरी और चौथी मंजिलों पर परिवार रहते हैं। सुबह जब आग लगी तो सभी निवासी सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन जितेंद्र उर्फ छोटू लापता है। लगभग 20 फायर टेंडरों को सेवा में लगाया गया। 10 फायर टेंडर अभी भी मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का काम अब भी जारी है। पूरी तरह आग बुझने पर आगे की जानकारी मिल सकेगी।

डिविजनल फायर ऑफिसर एके जयसवाल ने कहा कि ‘सुबह 6.05 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। हमने उस वक्त पर्याप्त संख्या में दमकल की गाड़ियां भेजी थीं। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की गाड़ियां की और संख्या बढ़ा दी गई। आग बुझान का काम अभी काम चल रहा है, हमने लगभग इमारत में एंट्री कर ली है और अंदर तलाशी अभियान जारी है। अभी आग लगने के करण का अभी पता नहीं चला है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680