asd यूपी वन दरोगा भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 701 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

यूपी वन दरोगा भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 701 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

0

नई दिल्ली 10 अक्टूबर। यूपी वन दारोगा भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से UPSSSC Van Daroga भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में घोषित किया गया है। अभ्यर्थी तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके नतीजे चेक कर सकते हैं। पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के अनुक्रमांक दर्ज हैं।

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण और अर्हता/डॉक्यूमेंट वरीफिकेशन के बाद मेरिट के अनुसार वन दरोगा के 701 पदों के लिए 701 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम और इससे संबंधित कटऑफ को अनुमोदित किया गया है. इसमें से अनारक्षित के 288 पदों, अनुसूचित जाति (SC) के 160 पदों, अनुसूचित जनजाति (ST) के 20 पदों, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 163 पदों और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) के 70 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

क्षैतिज आरक्षण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित पदों 14, महिला के 140 पदों, सैन्य वियोजित/ भूतपूर्व सैनिक के 35 पदों, पर नियुक्तियां की गई हैं।

वन दरोगा भर्ती के फिजिकल और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन में शामिल हुए उम्मीदवार अपने नतीजे आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं. आयोग ने अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली फाइल इस वेबसाइट पर अपलोड की है.

कैसे चेक करें परिणाम
यूपीएसएसएससी वन दारोगा भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको Notice Board में मुख्य परीक्षा वन दरोगा भर्ती रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब एक पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
इसके बाद अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

वन दरोगा भर्ती 2023-24 में जनरल कैटेगरी का कटऑफ 7.28 अंक रहा है. जबकि एससी कैटेगरी का 66.25 और एसटी का 61.25 अंक है. वहीं, ओबीसी कैटेगरी का कटऑफ 75.25 और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों का कटऑफ 75 अंक है.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680