asd नोएडा में 230 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी, यीडा क्षेत्र में डिज्नीलैंड बनाएंगे बोनी कपूर

नोएडा में 230 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी, यीडा क्षेत्र में डिज्नीलैंड बनाएंगे बोनी कपूर

0

नोएडा 28 फरवरी। नोएडा में फिल्म सिटी के निर्माण का शुभारंभ मार्च से होने की संभावना है. सेक्टर 21 में 230 एकड़ में फैली फिल्मी सिटी के फर्स्ट फेज का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है और 8 महीने में बनकर तैयार हो जाएगी.यह फिल्म सिटी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सिर्फ 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगी.

यमुना प्राधिकर ने बृहस्पतिवार को इंटरनेशनल फिल्म सिटी निर्माण को विकासकर्ता कंपनी बेव्यू भूटानी इंटरनेशनल फिल्म सिटी प्रा.लि. को सेक्टर 21 में 230 एकड़ भूमि हस्तांतरित कर दी। प्राधिकरण कार्यालय में यीडा सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने कंपनी चेयरमैन बोनी कपूर को भूमि का कब्जा पत्र सौंपा। बोनी कपूर ने फिल्म सिटी के साथ डिज्नीलैंड व 18 होल गोल्फ कोर्स बनाने की इच्छा जताई। इसके लिए भूमि दिलाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को दिया जाएगा। फिल्म सिटी में तीन साल में शूटिंग शुरू होगी। मार्च अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में फिल्म सिटी का शिलान्यास होगा।

बोनी कपूर ने कहा कि वह मेरठ के रहने वाले हैं। प्रदेश से उनका खास लगाव है। उत्तर प्रदेश संस्कृति से समृद्ध है। उनके पास सात फिल्में हैं, जिनका निर्माण होना है। उधर, सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि विकासकर्ता कंपनी की 10 मार्च को बोर्ड बैठक होगी। इसमें मानचित्र को स्वीकृति दी जाएगी। इसके बाद यीड़ा की स्वीकृति के लिए कंपनी आवेदन करेगी।

बोनी कपूर ने कहा कि फिल्म सिटी अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म निर्माण की सुविधाओं के साथ विकसित होगी। इसके लिए उन्होंने कई देशों में फिल्म सिटी को देखा व उसकी जानकारी ली है। उनकी खूबियां फिल्म सिटी में होंगी। फिल्म निर्माताओं को लुभाने व लागत घटाने को फिल्म निर्माण से जुड़े कर्मियों को यहीं तैयार किया जाएगा। इसके लिए फिल्म सिटी में फिल्म इंस्टीट्यूट शुरू होगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

नोएडा की फिल्म सिटी में क्या खास होगा
इस फिल्म सिटी में आधुनिक फिल्म निर्माण के लिए पूरी सुविधाएं होंगी. इनमें स्टूडियोज, शूटिंग सेट, पोस्ट-प्रोडक्शन फैसिलिटी, और डिजिटल मीडिया सुविधाएं शामिल होंगी. इसके अलावा, इस परियोजना में मनोरंजन पार्क, रिसॉर्ट, कन्वेंशन हॉल, और अन्य सुविधाओं का निर्माण भी किया जाएगा. पिछले महीने YEIDA ने परियोजना के लेआउट को मंजूरी दे दी थी, जिसमें स्टूडियो में इनडोर शूटिंग के लिए बड़े फ्लोर, विजिटर्स के लिए गैलरी, एक्टर्स के लिए लक्जरी विला हैं.

फिल्म सितारों के लिए लग्जरी विला
फिल्म सिटी का पहला फेज 155 एकड़ में फैला होगा, जिसमें फिल्म स्टूडियो, प्रोडक्शन यूनिट, वर्कशॉप और एक फिल्म अकादमी होगी. इसके अलावा अन्य 75 एकड़ में होटल, गेस्ट हाउस और हेल्थ सर्विस सेंटर जैसे कमर्शियल कॉम्प्लेक्स भी बनाए जाएंगे.
इस फिल्म सिटी प्रोजेक्ट में 15 आलीशान तीन बीएचके विला भी शामिल होंगे, जिनमें स्विमिंग पूल, जिम और फिल्मी सितारों के निजी स्टाफ के लिए जगह होगी. फिल्म सिटी में अत्याधुनिक प्रोडक्शन स्टूडियो, कॉस्ट्यूम वर्कशॉप और फैब्रिकेशन फैक्ट्रियां भी होंगी. यह प्रोजेक्ट 1,000 एकड़ में फैला होगा, जिसके पहले चरण में ही 1,510 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत होगी.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680