asd सड़कों की मरम्मत में लापरवाही पर दर्ज कराएं केस, देवीपाटन मंडल की समीक्षा बैठक में सीएम ने दिए निर्देश

सड़कों की मरम्मत में लापरवाही पर दर्ज कराएं केस, देवीपाटन मंडल की समीक्षा बैठक में सीएम ने दिए निर्देश

0

गोंडा/ बलरामपुर 06 अगस्त। हर फाइल पर बारीक नजर अधिकारियों से सीधा सवाल विकास, बिजली, शिक्षा और कानून व्यवस्था सभी पर बेबाकी से बात इसी अंजाज में सोमवार को गोंडा में देवीपाटन मंडल के चार जिलों की समीक्षा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास के हर कार्य की प्रगति रिपोर्ट जानी। उनके हर सवाल के केंद्र में जनहित रहा।
लापरवाह अधिकारियों के प्रति तल्खी भी नजर आई। उन्होंने जल जीवन मिशन के पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को नए सिरे से बनवाने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें लापरवाही होती है तो संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अफसरों से कहा कि कानून व्यवस्था की बेहतरी के लिए नेपाल सीमा से सटे थानों पर छह माह में पुलिसकर्मियों को बदलें। अधिकारी मातहतों की गतिविधियों पर नजर भी रखें। अधिकारी राजस्व वाद लंबित न रखें विकास कार्यों में गंभीरता दिखाएं। अयोध्या बाईपास के साथ ही 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण जल्द पूरा करें। स्वीकृत परियोजनाएं तय समय में पूरी होनी चाहिए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा तो अधिकारियों की खैर नहीं
सीएम ने साफ किया कि जिम्मेदारों को संवेदनशील बनना होगा। जन समस्या का प्राथमिकता से निस्तारण करना होगा। अधिकारियों से कहा कि लोगों को राहत दिलाने के लिए मिशन मोड में राजस्व वादों को निस्तारित करें। बिजली समस्या पर कहा कि सरकार पर्याप्त सप्लाई दे रही है। पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न हो। जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की तो अधिकारियों की खैर नहीं।

न करें फिजूलखर्ची
गोंडा मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान रेड कॉरपेट बिछाने पर सीएम ने नाराजगी जताई। कहा कि फिजूलखर्ची न करें।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंडलीय समीक्षा बैठक के अंत में सभी मंडल के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. जिले में जो भी विकास के कार्य रुके हुए हैं, उनको तेज गति से कराया जाए.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680