asd फर्जी तरीके से डेयरी प्रोडक्ट विदेश भेजने के मामले में जयश्री गायत्री फूड्स के 12 ठिकानों पर EOW का छापा

फर्जी तरीके से डेयरी प्रोडक्ट विदेश भेजने के मामले में जयश्री गायत्री फूड्स के 12 ठिकानों पर EOW का छापा

0

भोपाल 31 जुलाई। मध्य प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बुधवार को जयश्री गायत्री फूड्स (पनीर फैक्ट्री) के 12 से ज्यादा ठिकानों में दबिश दी है। EOW के 25 से ज्यादा अधिकारी भोपाल और सीहोर में फर्जी तरीके से डेयरी प्रोडक्ट विदेश भेजने मामले में सर्चिंग कर रहे हैं। बुधवार तड़के ईओडब्ल्यू की 20 सदस्यीय टीम ने फैक्टरी में छापा मारा। भोपाल के शाहपुरा और 10 नंबर स्टॉप स्थित घर और दफ्तर से जरूरी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। फैक्ट्री मालिकों से पूछताछ भी जारी है। सीहोर स्थित फैक्ट्री में भी कार्रवाई जारी है।

बताते चले कि EOW ने 24 जुलाई को जयश्री गायत्री फूड्स के डायरेक्टर किशन मोदी समेत पारुल मोदी और राजेंद्र मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन पर विदेश में सप्लाई होने वाले डेयरी प्रोडक्ट के फर्जी सर्टिफिकेट तैयार करने का आरोप हैं। मामले की जांच के लिए बुधवार को एक दर्जन से अधिक ठिकानों में छापेमारी की गई।

जयश्री गायत्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की सीहोर के पिपलिया मीरा स्थित पनीर फैक्ट्री प्रशासन ने 16 जुलाई को सील कर दिया था।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कंपनी पर 1 करोड़ 20 लाख रुपए का जुर्माना भी लग चुका है।  सीहोर जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर की थी। फर्जी सर्टिफिकेट का मामला सामने आने के बाद बुधवार सुबह 11 बजे यहां ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची।

जयश्री गायत्री फूड्स की फैक्ट्री का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है। विद्युत अफसरों ने यह कार्रवाई कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर की है। बताया कि उद्योग जल प्रदूषण नियंत्रण की जब तक पूर्ण व्यवस्था नहीं करता, फैक्ट्री चालू नहीं होगी।

इओडब्ल्यू अधिकारियों के मुताबिक कंपनी में छापे के दौरान रासायनिक पदार्थ भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इनका उपयोग खाद्य उत्पाद बनाने में तो नहीं किया जा रहा था। यह कंपनी मिल्क प्रोडक्ट बनाने का काम करती है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680