asd यूपी नगर निकायों की 19 सीटों पर चुनाव की घोषणा; 17 दिसम्बर को वोटिंग, 19 को परिणाम

यूपी नगर निकायों की 19 सीटों पर चुनाव की घोषणा; 17 दिसम्बर को वोटिंग, 19 को परिणाम

0

लखनऊ 27 नवंबर। उत्तर प्रदेश के नगर निकायों में 19 सीटों पर उपचुनाव की तिथियों का ऐलान हो गया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने अनुसार, प्रदेश में नगर निकायों के लिए उपचुनाव 17 दिसंबर को कराया जाएगा. जबकि इसका परिणाम 19 दिसंबर को जारी होगा.

उपचुनाव की प्रमुख तिथियां
नामांकन पत्र दाखिल करने की अवधि: 28 नवंबर से 3 दिसंबर, 2024 (सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक)
नामांकन पत्रों की संवीक्षा: 4 दिसंबर, 2024.
नामांकन वापसी: 6 दिसंबर, 2024 (सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक)
चुनाव चिह्न आवंटन: 6 दिसंबर, 2024 (दोपहर 3 बजे के बाद)
मतदान का दिन: 17 दिसंबर, 2024 (सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक)
मतगणना का दिन: 19 दिसंबर, 2024.

निर्वाचन क्षेत्रों की सूची
इस उपचुनाव के तहत सीतापुर, शाहजहांपुर, कौशांबी, बहराइच, बरेली, हाथरस, हरदोई, लखनऊ, गोण्डा, बांदा, जौनपुर और अमरोहा जिलों की नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के कुल 19 सीटों पर चुनाव होंगे. इनमें प्रमुख सीटें महोली (सीतापुर), जलालाबाद (शाहजहांपुर), सराय अकिल (कौशांबी), नवाबगंज (बरेली), और अमरोहा शामिल हैं.

महत्वपूर्ण निर्देश
उपचुनाव की सूचना 27 नवंबर को सभी संबंधित जिलों के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सार्वजनिक रूप से जारी की जाएगी.
28 नवंबर से नामांकन पत्रों का वितरण शुरू होगा.
सभी प्रक्रिया सार्वजनिक अवकाश के बावजूद तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी.

सुरक्षा व्यवस्था और प्रचार
सुरक्षा के मद्देनजर बरेली, लखनऊ, वाराणसी, और प्रयागराज जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, चुनाव की जानकारी प्रमुख समाचार पत्रों और आकाशवाणी/दूरदर्शन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं.
राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करने और किसी भी प्रकार की बाधा से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680