asd ‘दृश्यम 3’: अजय देवगन के साथ दृश्यम क्रॉसओवर के लिए तैयार हैं साउथ एक्टर मोहनलाल

‘दृश्यम 3’: अजय देवगन के साथ दृश्यम क्रॉसओवर के लिए तैयार हैं साउथ एक्टर मोहनलाल

0

नई दिल्ली 02 जनवरी। अजय देवगन साल 2025-2026 में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाने वाले हैं. उनके खाते में इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं. पर जिस पिक्चर का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है, वो है- ‘दृश्यम 3’. ऐसी चर्चा है कि जल्द ही फिल्म के तीसरे पार्ट पर काम शुरू हो जाएगा. पर फैन्स के लिए गुड न्यूज यह थी कि ‘दृश्यम 3’ के ओरिजनल विजय का अजय देवगन के साथ क्रॉसओवर हो सकता है. इस खबर में कितनी सच्चाई है खुद मोहन लाल ने बता दिया है.
इंडिया टुडे डिजिटल के साथ बातचीत में सुपरस्टार ने अजय देवगन के साथ संभावित क्रॉसओवर के बारे में बात की।

मूल फिल्म के हिंदी संस्करण में अजय देवगन ने ही मोहनलाल वाला किरदार निभाया था। जब उनसे क्रॉसओवर की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंन कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।” ‘दृश्यम 3’ के बारे में बात करते हुए मोहनलाल ने कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह फिल्म अभी बनने की प्रक्रिया में है। एक अच्छा सीक्वल बनाना इतना आसान नहीं है। यह एक बड़ा चैलेंज है। यह फिल्म हम सभी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हम इसे बनाने की प्रक्रिया में हैं। एक दिन यह फिल्म बनेगी, इसके लिए मैं भी प्रार्थना कर रहा हूं।”

वहीं साउथ की ‘दृश्यम 3’ को लेकर उन्होंने यह कहा कि, लोग हम से पूछते हैं कि क्यों आप लोग ‘दृश्यम 3’ पर काम नहीं कर रहे हैं. पर ऐसा करना आसान नहीं है. यह एक बड़ी रिस्पॉन्सिबिलिटी है, जो सिर्फ फिल्म रिलीज करने से कई गुना ज्यादा बड़ी है.वहीं उन्होंने आखिर में कहा कि, फिल्म के तीसरे पार्ट पर काम चल रहा है. मोहनलाल की ‘दृश्यम’ साल 2013 की क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसका साल 2015 में हिंदी रीमेक बना था.

साल 2022 में आई ‘दृश्यम 2’ एक भारतीय हिंदी-भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया था। यह 2015 की फिल्म ‘दृश्यम’ का सीक्वल है। साथ ही, यह 2021 की मलयालम फिल्म का रीमेक भी थी। फिल्म में अजय देवगन ने विजय सालगांवकर का किरदार फिर से निभाया था। वहीं, तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं अदा की थी।

फिल्म 18 नवंबर 2022 को हुई थी। रोमांचक कहानी और बेहतरीन अभिनय के लिए फिल्म को सकारात्मक समीक्षाएं मिली थीं। यह फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही थी। यह साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक थी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680