asd धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान करेगा नारी शक्ति का सम्मान: तस्वीर सिंह चपराना

धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान करेगा नारी शक्ति का सम्मान: तस्वीर सिंह चपराना

0

दैनिक केसर खुशबू टाइम्स
मेरठ, 26 फरवरी (प्र) आज धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान मेरठ द्वारा प्रबुद्ध उपनिषद का आयोजन प्यारेलाल शर्मा स्मारक मेरठ में किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष राष्ट्रपति पदक से अलंकृत श्री सरबजीत सिंह कपूर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति सम्मान समारोह के द्वारा समाज की उन सभी महिलाओं को सम्मान प्रदान किया जाएगा जिन्होंने किसी क्षेत्र विशेष में बड़ा काम किया है । यह पहल धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान की बहुत अच्छी पहल है।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर देवेश चंद शर्मा ने कहा कि धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान ज्ञात – अज्ञात शहीदों पर काम करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान प्रदान करके नारियों को और अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगा। धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने कहा कि नारी शक्ति सम्मान समारोह 7 मार्च 2025 को पं प्यारेलाल शर्मा स्मारक में होगा। उन्होंने कहा कि धनसिंह कोतवाल तथा अन्य ज्ञात अज्ञात क्रांतिकारियों तथा अन्य शहिदों पर कार्य करने वाली महिलाएं, नगर निगम, कैंट बोर्ड, पंचायत क्षेत्र की स्वच्छता मित्र महिलाएं, महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य, महिला उत्पीड़न बचाव के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं, स्टाफ नर्स, ई रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूर, शिक्षा, खेल और कृषि के क्षेत्र में विशेष महत्वपूर्ण कार्य करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया जाएगा। जिस भी महिला ने विशेष कार्य किया है उनसे आग्रह है कि वह 2 मार्च इस व्हाट्सएप नंबर 9927421378 पर अपने विशेष पांच कार्य भेजने का कष्ट करें ताकि नारी शक्ति सम्मान समारोह के लिए आपका चयन किया जा सकें। धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान की आज की बैठक में नारी शक्ति सम्मान समारोह हेतु सम्मानित होने वाली महिलाओं के लिए एक पांच सदस्य चयन समिति/ निर्णायक मंडल का गठन हुआ। 5 सदस्य निर्णायक मंडल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह कपूर, सदस्य अर्शा जे बिलफ्रेंड प्रधानाचार्या सेंट जोन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स, रितु मांगलिक अध्यक्ष महिला क्लब मेरठ, डॉक्टर रेनू जैन पूर्व इतिहास विभाग अध्यक्ष आरजीपीजी कॉलेज, प्रोफेसर डॉक्टर किरण प्रदीप प्राचार्या कनोहर लाल महिला महाविद्यालय बनाये गये।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680