asd पुणे में सरकारी बस में रेप केस का आरोपी दत्तात्रेय गाडे गिरफ्तार

पुणे में सरकारी बस में रेप केस का आरोपी दत्तात्रेय गाडे गिरफ्तार

0

पुणे 28 फरवरी। पुलिस ने पुणे के शिरुर तहसील के एक गांव से स्वारगेट बस डिपो पर बलात्कार की घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह एक फॉर्महॉउस में छिपा था। गांव वालों ने उसे बाहर निकलते देखा और पुलिस को सूचना दे दी। आरोपी दत्तात्रेय रामदास गडे ने 25 फरवरी को सरकारी स्वारगेट डिपो में इस वारदात को अंजाम दिया था। उस पर 1 लाख रुपए का इनाम था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के पूरे प्रोसेस में गांववालों ने हमें मदद की। उन्होंने ही बताया कि आरोपी गुनात गांव में आया है। रात में उसने एक घर से पीने का पानी और खाना मांगा। इस दौरान लोगों ने उसे पहचान लिया और जानकारी पुलिस को दे दी। आरोपी को पकड़ने में भी लोगों ने मदद की।

पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा- आरोपी बीती रात 1:10 बजे गुनात गांव से पकड़ा गया। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। एक स्पेशल वकील नियुक्त किया जाएगा। हम केस को जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। फिलहाल आगे की जांच के लिए आरोपी को पुणे भेज दिया गया है।

पीड़िता एक कामकाजी महिला है। वह अपने घर फलटन लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। आरोपी ने उसके पास आकर झूठा दावा किया था कि वह जिस बस का इंतजार कर रही है, वो कहीं और खड़ी है। फिर उसे डिपो में खड़ी MSRTC शिवशाही बस में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। गुरुवार को पुणे पुलिस ने शिरूर तहसील में ड्रोन और डॉग स्क्वाड लगाई थी ताकि गाडे को पकड़ा जा सके। गाडे को पकड़ने के लिए कम से कम 13 पुलिस टीमें बनाई गई थीं। वह पुणे के गुनट गांव का रहने वाला है।

रेप की घटना का अंजाम देने के बाद आरोपी पुणे से सब्जी ले जा रहे ट्रक में छिपकर अपने गांव भाग गया। घर पहुंचकर उसने अपने कपड़े और जूते बदले। इसके बाद वह घर से भी निकल गया।
पुलिस को सूत्रों से जानकारी थी कि आरोपी गांव में ही गन्ने के खेतों में छिपा हो सकता है। पुलिस ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से उसकी तलाश कर रही थी।
बाद में पता चला कि वह अपने रिश्तेदार के घर के पास ही एक छोटे कैनल में सो रहा था। ग्रामीणों ने गाडे को महेश के घर के आसपास देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाडे को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी स्वारगेट पुलिस स्टेशन की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने रात करीब 1:25 बजे की। इसके बाद, गाडे को तुरंत पूछताछ के लिए पुणे के लश्कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

गाडे के खिलाफ दर्ज हैं छह से ज्यादा मामले
गाडे के खिलाफ पुणे और अहिल्यानगर जिलों में चोरी, लूट और चेन-स्नैचिंग के छह से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वह 2019 से एक मामले में जमानत पर बाहर था। पुणे शहर और पुणे ग्रामीण पुलिस ने गुनट गांव में तलाशी शुरू की, जिसमें गन्ने के खेतों में ड्रोन और डॉग स्क्वाड का इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी गांव में पहुंचे। रिपोर्ट के अनुसार, गाडे उस खेत में नहीं मिला, जहां पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। हालांकि, पुलिस की तत्परता और लोगों के सहयोग से आखिरकार उसे धर दबोचा गया।

घटना के बाद महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाइक ने असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट सुपरिटेंडेंट और बस डिपो मैनेजर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर इन्हें सस्पेंड किया जाएगा। उन्होंने बस डिपो पर तैनात पुराने सुरक्षाकर्मियों को हटाने का भी निर्देश दिया।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680