asd हादसे में मदद करने वाले युवकों को क्रिकेटर ऋषभ पंत ने गिफ्ट की स्कूटी

हादसे में मदद करने वाले युवकों को क्रिकेटर ऋषभ पंत ने गिफ्ट की स्कूटी

0

पुरकाजी 30 नवंबर। दो साल पहले दिल्ली-देहरादून हाइवे पर हादसे में घायल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर एवं बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उस समय मदद करने वाले दो युवकों को उपहार में स्कूटर दिए हैं। इनके संबंध में एक वीडियो इंटरनेट मीडिया (एक्स) पर भी प्रसारित हुआ है। दोनों युवकों ने स्कूटर मिलने पर ऋषभ पंत का आभार जताया है।

दरअसल, 30 दिसंबर 2022 को भारतीय बल्‍लेबाज दिल्‍ली से अपने घर देहरादून जा रहे थे. वह अपनी मर्सिडीज कार से अकेले अपनी मां से मिलने रुड़की जा रहे थे. रास्‍ते में दिल्‍ली-देहरादून हाईवे पर नारसन पुलिस पोस्‍ट के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. हादसे के बाद आसपास गांव के लोग एकत्रित हो गए थे और पुरकाजी गांव निवासी रजत और निशु ने ऋषभ पंत को अस्‍पताल पहुंचाया था. हादसे के दो साल पूरे होने के बाद अब ऋषभ पंत ने उन्‍हें तोहफे के रूप में स्‍कूटी भिजवाई है.

रजत कुमार ने बताया कि उनके मोबाइल पर ऋषभ पंत के मैनेजमेंट की ओर से फोन आया था कि तुम्हें गिफ्ट भेंट किया जा रहा है और अगले ही दिन गांव में दोनों स्कूटर भिजवा दिए। स्कूटर मिलने पर दोनों युवक खुश हैं।

एक्सीडेंट के बाद शुरुआती चिंता यह थी कि क्या ऋषभ पंत इससे बच भी पाएंगे, लेकिन अगले डेढ़ साल में वह न केवल ठीक हो गए, बल्कि जब वह पेशेवर क्रिकेटर बनकर लौटे तो ऐसा लगा जैसे उन्होंने कभी क्रिकेट छोड़ा ही नहीं था। दुर्घटना ने भले ही मैदान पर उनके जीवन के एक साल से ज्यादा का समय ले लिया हो, लेकिन मैदान के बाहर उन्होंने जो समर्पण और दृढ़ता दिखाई, उसने लोगों को प्रेरित किया।

7 अगस्त, 2024 को ऋषभ पतं ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे प्रारूप में भी वापसी की थी। ऋषभ पंत इन दिनों आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही सीरिज का हिस्सा भी हैं। हाल ही में आइपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में ऋषभ पंत का नाम जुड़ा है। ऋषभ की काबिलियत और उनके हुनर ने सभी को दीवाना बना दिया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680