asd शादी का झांसा देकर सिपाही ने महिला से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात

शादी का झांसा देकर सिपाही ने महिला से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात

0

आगरा 03 फरवरी। आगरा में पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं के शोषण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शहीद नगर में रहने वाली महिला ने सिपाही पर दुष्कर्म और गर्भपात के आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सिपाही ने युवती से जिम जाने के बहाने दोस्ती की। इसके बाद शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। जब महिला प्रेग्नेंट हो गई तो गर्भपात कराया था। बाद में सिपाही ने चुपके से दूसरी जगह शादी कर ली।

पुलिस से मामला जुड़ा होने के कारण 17 दिनों तक शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परेशान महिला ने डीजीपी को ईमेल के माध्यम से शिकायत की है। शहीद नगर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 2017 में हुई थी। विवाह के एक साल बाद बेटी होने पर पति और ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। उसने मुकदमा दर्ज कराया पीड़िता मायके में रहकर ब्यूटीशियन का काम कर रही थी।
शहीद नगर चौकी पर तैनात कानपुर का रहने वाला सिपाही उनके पास मुकदमे के कागज लेकर आया। सिपाही वाट्सएप पर मैसेज करने लगा। महिला जिम जाती थी, सिपाही उसी जिम में आने लगा, बातचीत बढ़ने पर उसने शादी का प्रस्ताव रखा।

सिपाही ने पीड़िता से परिवार के राजी न होने की बात कहकर इनकार किया। इसके बाद सिपाही ने अपने जीजा से बात कराई। जीजा ने विवाह कराने का वायदा किया। फिर सिपाही ने दोस्त के होटल में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक संबंध बनाए। अश्लील वीडियो और फोटो बना ली। वीडियो के दम पर लगातार संबंध बनाता रहा। कई बार गर्भपात कराया। जानकारी करने पर पता चला कि सिपाही ने चोरी छिपे अन्य जगह शादी कर ली है। पीड़िता ने जब सिपाही से बात की तो वो वीडियो प्रसारित करने की धमकी दे रहा है।
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर एसीपी हरिपर्वत जांच कर रहे हैं। सिपाही वर्तमान में प्रयागराज माघ मेला ड्यूटी पर है। बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680