asd कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र, हर महीने युवाओं को 8500 रुपये, 5 रुपये में भरपेट खाना, फ्री चारधाम यात्रा – tazzakhabar.com
Date: 27/03/2025, Time:

कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र, हर महीने युवाओं को 8500 रुपये, 5 रुपये में भरपेट खाना, फ्री चारधाम यात्रा

0

नई दिल्ली 29 जनवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पहले राजनीतिक दलों की तरफ से घोषणा पत्र का एलान किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के बाद कांग्रेस ने आज ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र में कांग्रेस ने जनता को 5 गारंटियां भी दी हैं। जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये, 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा, बेरोजगार युवाओं को हर महीने 8500 रुपये, महंगाई से राहत के लिए 500रुपये में सिलेंडर, 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा कांग्रेस ने किया था।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि इस गारंटी का इस्तेमाल आज सभी पार्टियां कर रही हैं। पहली बार कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया था, हम चाहते थे कि जनता तक ये संदेश जाए कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। ये गारंटी सिर्फ पार्टी की नहीं है बल्कि ये जनता का हक है। कांग्रेस ने दिल्ली के लिए अपनी 5 गारंटी बहुत पहले ही दे दी है जिन्हें पूरा किया जाएगा।

कांग्रेस के 5 बड़े वादे
1. महंगाई मुक्ति योजना- कांग्रेस ने 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। इसके साथ ही पार्टी ने हर महीने 5 किलो चावल, 1 किलो ऑयल, 6 किलो दाल, 250 ग्राम चाय की पत्ती, 1 किलो चीनी समेत एक फ्री राशन किट देने का वादा किया है।
2. स्वास्थ्य बीमा- कांग्रेस ने दिल्ली के लोगों को 25 लाख रुपये के फ्री इलाज की सुविधा दी है। इसमें फ्री दवाएं और जांच भी शामिल हैं।
3. प्यारी दीदी योजना- इस योजना के तहत कांग्रेस हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये की मदद देगी।
4. फ्री बिजली योजना- इस योजना के तहत पार्टी ने सभी पात्र परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया है।
5. उड़ान योजना- सभी बेरोजगार युवाओं को पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर में एक साल की अप्रेंटिसशिप देंगे। इसके तहत हर महीने 8500 रुपये दिए जाएंगे।

इन 5 गांरटियों के अलावा पार्टी ने 100 इंदिरा कैंटीन शुरू करने का वादा किया है। इंदिरा कैंटीन के जरिए 5 रुपये में खाना दिया जाएगा। ट्रांसजेडर्स वर्ग को स्काॅलरशिप से लेकर हाॅस्टल तक की सुविधा दी जाएगी। पार्टी ने दलित वर्ग के लिए फ्री चार धाम यात्रा कराने का वादा भी किया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680