asd कांग्रेस ने किया ‘प्यारी दीदी योजना’ का एलान, महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा

कांग्रेस ने किया ‘प्यारी दीदी योजना’ का एलान, महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा

0

नई दिल्ली, 06 जनवरी। आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपये हर माह देने का वादा किया है। आप की महिला सम्मान योजना के सामने कांग्रेस ने प्यारी दीदी योजना की घोषणा की है। कांग्रेस की इस योजना के तहत दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह 2500 रुपये दिए जाएंगे।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना के तहत 2100 रुपये देने का एलान किया था। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के एलान के बाद कांग्रेस ने भी महिला वोटरों को लुभाने के लिए दांव खेला है। कांग्रेस ने श्प्यारी दीदी योजनाश् के तहत दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये हर माह देने का वादा किया है।

आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने जानकारी दी। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि आज मैं यहां प्यारी दीदी योजना का शुभारंभ करने आया हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस दिल्ली में सरकार बनाएगी और हम महिलाओं को 2,500 रुपये देंगे और इसका फैसला कैबिनेट की पहली बैठक में ही किया जाएगा। यह उसी मॉडल पर है जो हमने कर्नाटक में लागू किया था।

दिल्ली में चुनावी घोषणा करते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि जैसे कर्नाटक में सरकार बनते ही महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना शुरू हुई, वैसे ही दिल्ली में भी सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही इस योजना को हरी झंडी दे दी जाएगी। कांग्रेस की प्यारी दीदी योजना पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि उनके (आप) वादे लागू नहीं किए जा सकते। हमने अपनी योजना (कर्नाटक में) पहले ही लागू कर दी है। हम दिल्ली के लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे हम पर भरोसा करें, हम जो भी वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680