asd यूपी में कहर बरपा रही ठंड, 24 घंटे में 15 लोगों की मौत

यूपी में कहर बरपा रही ठंड, 24 घंटे में 15 लोगों की मौत

0

नई दिल्ली 06 जनवरी। पहाड़ों से लेकर मैदान तक ठंड, कोहरा, शीतलहर और बर्फ की चपेट में है। यूपी में बीते 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हो गई है। लखनऊ में विजिबिलिटी शून्य पर पहुंच चुकी है। कोहरे के चलते 10 राज्यों में अलर्ट जारी है। दिल्ली में ट्रेनें और फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। 8 राज्यों, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार में कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत 33 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी शून्य हो गई है। 24 घंटे में ठंड के कारण 15 लोगों की मौत हो चुकी है। कोहरे की वजह से 20 से अधिक फ्लाइट्स देरी से आईं। कानपुर रेलवे स्टेशन पर 93 ट्रेनें 11 घंटे तक लेट रहीं। ठंड और कोहरे का असर लोगों की दिनचर्या पर साफ दिख रहा है। सबसे ठंडा इलाका कानपुर देहात रहा, जहां तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ और प्रयागराज में अलर्ट जारी किया है। ट्रेनें और बसें घंटों लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

दिल्ली में सोमवार सुबह बारिश हुई। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोलकाता, पटना और श्रीनगर से आने वाली दर्जनों फ्लाइट्स लेट और डायवर्ट हुई हैं। कोलकाता एयरपोर्ट से सुबह 4 बजे कोई विमान नहीं उड़ पाया। दिल्ली और हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट्स को नागपुर, भुवनेश्वर और रायपुर डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली से जाने वाली 10 ट्रेनें भी लेट हुई हैं।

राजस्थान में सोमवार से तापमान में तेज गिरावट आ सकती है। दिन-रात का टेम्परेचर 2-3°C गिर सकता है। कोल्ड वेव का भी असर रहेगा। मौसम विभाग ने जयपुर, अलवर, भरतपुर और सीकर समेत कई जिलों में सावधानी बरतने की सलाह दी है। मध्य-प्रदेश में 7 जनवरी से तेज ठंड का दौर फिर से शुरू होगा। 10 जनवरी को राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश के आसार हैं।

बिहार में पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली और दरभंगा समेत 14 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि गया में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड और बढ़ने का अनुमान लगाया है। कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के 7 जिलों में भारी बर्फबारी हो सकती है। शिमला, कुल्लू, चंबा, मंडी और किन्नौर में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। शिमला का अधिकतम तापमान सामान्य से 11.4 डिग्री अधिक 23 डिग्री पहुंच गया है। चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति जैसे इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है।

उत्तराखंड में पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। देहरादून में न्यूनतम तापमान 5°C दर्ज किया गया, जबकि औली और मसूरी जैसे इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जैसे जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और गिरते तापमान का सिलसिला जारी है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -4°C, जबकि गुलमर्ग और पहलगाम में यह -7°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में और बर्फबारी की संभावना जताई है।

पंजाब में घने कोहरे के चलते यातायात पर बुरा असर पड़ा है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6°C, जबकि लुधियाना और पटियाला में यह 7°C दर्ज किया गया। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर तक सीमित हो गई है। बठिंडा और जालंधर जैसे इलाकों में शीतलहर का अलर्ट है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680