asd ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए यूपी-उत्तराखंड-ओडिशा के सीएम

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए यूपी-उत्तराखंड-ओडिशा के सीएम

0

नई दिल्ली 14 मई। भाजपा आज देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। बुधवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ, देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ओडिशा के भुवनेश्वर में सीएम मोहन चरण माझी और ठाणे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा,‘हमारी तीनों सेनाओं के जवानों ने जिस तरह से पाकिस्तान को जवाब दिया, पूरे विश्व ने उनके साहस का लोहा माना है। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि अगर कोई भारत को छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नही।’

23 मई तक चलने वाली 10 दिवसीय तिरंगा यात्रा की शुरुआत मंगलवार को की गई थी। इस दौरान दिल्ली में कर्तव्य पथ पर यात्रा निकाली गई। इसमें दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, भाजपा नेता तरूण चुघ और राज्य सरकार के सभी मंत्री शामिल हुए।

इसके साथ ही देश के कई राज्यों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। पंचकुला में हरियाणा के सीएम नवाब सिंह सैनी और गुजरात के अहमदाबाद में सीएम भूपेंद्र पटेल, गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यात्रा का नेतृत्व किया।

भाजपा की तिरंगा यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना और आतंकवाद के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना है। संबित पात्रा, विनोद तावड़े और तरुण चुघ सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं को इस यात्रा के समन्वय का काम सौंपा गया है। पार्टी के शीर्ष नेता, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री राज्यों में रैलियों का नेतृत्व करेंगे।

भाजपा का कहना है कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से वे न केवल ऑपरेशन की सफलता को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है, बल्कि देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को भी जगाना चाहती है। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह यात्रा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसमें सैन्य बलों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680