asd श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का 25 को शुभारंभ करेंगे सीएम योगी, मथुरा को 583 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात – tazzakhabar.com
Date: 13/03/2025, Time:

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का 25 को शुभारंभ करेंगे सीएम योगी, मथुरा को 583 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

0

मथुरा 22 अगस्त। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर साल धूमधाम से मनाई जाती है। इस साल यह त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाता है। तीर्थनगरी मथुरा में 5251वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों से चल रही है। 25 अगस्त को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान सीएम योगी 583 करोड़ रुपये की 137 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

बता दें कि 25 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा जाएंगे। यहां पर सीएम महामहोत्सव का गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ करेंगे। सीएम यहां पर 583 करोड़ रुपये की 137 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें मुख्य रूप से बरसाना रोप-वे का उद्घाटन शामिल रहेगा। 25 अगस्त की रात को विश्राम के बाद 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर जन्मस्थान पर दर्शन कर यहां से रवाना होंगे। इसी के साथ ब्रज मंडल में 5 बड़े मंच, 19 छोटे मंच और 20 प्रमुख मार्गों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो जाएगा।

कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की विशेष रूप से पूजा की जाती है और मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा और व्रत रखने से हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार जयंती योग में मनाया जाएगा। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाती है। इसके लिए तेजी से तैयारियां चल रही है। सांसद हेमा मालिनी 25 अगस्त को पांच्जन्य प्रेक्षागृह में सीएम व अन्य भक्तों के समक्ष यशोदा कृष्ण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगी। उनके साथ मुंबई के कलाकारों की भी टोली होगी। हेमा मालिनी की यह प्रस्तुति करीब 40 मिनट की रहेगी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680