asd सीएम योगी ने किया ऐलान, यूपी पुलिस में होंगी 30 हजार पदों पर भर्तियां

सीएम योगी ने किया ऐलान, यूपी पुलिस में होंगी 30 हजार पदों पर भर्तियां

0

लखनऊ 25 फरवरी। यूपी में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. सीएम योगी ने यूपी पुलिस में 30 हजार पदों पर भर्तियों का ऐलान किया है. अभी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया चल रही है. इसके बाद 30 हजार और पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

मौजूदा पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. हालांकि ये 30 हजार भर्तियां किन-किन पदों के लिए होंगी इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं. मीडिया रिपोट्स की मानें तो यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 30 हजार पदों पर भर्तियां की जा सकती है.

यूपी पुलिस में नई भर्ती का नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा. अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. नई भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
यहां पुलिस भर्ती 2025 नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें.
अब अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और फाॅर्म भरें.
डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा कर सबमिट करें.

योग्यता की बात करें तो कांस्टेबल के पदों पर किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास अभ्यर्थी फॉर्म भर सकेंगे। वहीं यूपी पुलिस एसआई के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएट तक पढ़ाई कर चुके अभ्यर्थी आवेदन के योग्य होंगे।
शैक्षिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक योग्यता के मानक भी निर्धारित है। सामान्य,ओबीसी,एसससी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई न्यूनतम 168 सेमी होनी चाहिए। वहीं सीना 79 और फुलाने के बाद 84 सेमी होना चाहिए। एसटी अभ्यर्थियों की लंबाई 160 सेमी और सीना फूलने के बाद 82 सेमी होना चाहिए। वहीं महिला अभ्यर्थियों की लंबई 152 सेमी होनी चाहिए। एसटी वर्ग की महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई न्यूनतम 147 सेमी होनी चाहिए।

शैक्षिक और शारीरिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी पुलिस सरकारी नौकरी में आवेदन के योग्य होंगे। बता दें कि युपी पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, डीवी, पीएसटी, मेडिकल एग्जामिनेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा। अन्य जानकारी विस्तृत रूप से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए सूचित की जाएंगी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680