नई दिल्ली 30 दिसंबर। काम्या कार्तिकेयन सभी महाद्वीपों की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन गई हैं. उन्होंने माउंट विंसेंट पर चढ़कर यह चुनौती पूरी की. काम्या मुंबई नेवी स्कूल की 12वीं की छात्रा हैं. वह मात्र 17 साल की हैं.
7 महाद्वीप की 7 चोटियां
17 वर्षीय साहसी लड़की ने अफ्रीका (माउंट किलिमंजारो), यूरोप (माउंट एल्ब्रस), ऑस्ट्रेलिया (माउंट कोसियसज़को), दक्षिण अमेरिका (माउंट एकॉनकागुआ), उत्तरी अमेरिका (माउंट डेनाली), एशिया (माउंट एवरेस्ट) पर विजय प्राप्त की है. इसके बाद अंटार्कटिका में काम्या कार्तिकेयन ने रविवार को विंसन मैसिफ में राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी चढ़ाई पूरी की. विंसन मैसिफ की चढ़ाई पूरी करने के बाद काम्या ने कहा कि इस चोटी की चढ़ाई पूरी करना मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती थी. यह सातों महाद्वीप में मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है. यह सपना मैं कई साल से देख रही थी.
नौसेना कमांडर की बेटी
भारतीय नौसेना ने कहा कि युवा एवरेस्टर अपने पिता कमांडर एस कार्तिकेयन के साथ 24 दिसंबर को चिली मानक समयानुसार 1720 बजे माउंट विंसेंट अंटार्कटिका के शिखर पर पहुंचीं और सेवन समिट चैलेंज को पूरा किया. भारतीय नौसेना ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने पर काम्या कार्तिकेयन और उनके पिता को बधाई दी.
इस रोमांचक यात्रा के दौरान उनके पिता उनके साथ रहे। वहीं, काम्या कार्तिकेयन के साथ भारतीय नौसेना के कमांडर एस. कार्तिकेयन भी रहे। बता दें कि काम्या कार्तिकेयन ने अपनी इस यात्रा की शुरुआत 13 साल की उम्र में की थी। अब वह कई पर्वतारोहियों के लिए प्रेरणा बन कर उभरी हैं।
काम्या कार्तिकेयन ने जब माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी, तब उनकी उम्र सोलह साल थीं. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने उत्तराखंड में अपना पहला ट्रेक किया था, तब उनकी उम्र 7 साल थी.