asd यूपी में बारिश के आसार, 22 से चलेंगी सर्द हवाएं कोहरे में होगी वृद्धि

यूपी में बारिश के आसार, 22 से चलेंगी सर्द हवाएं कोहरे में होगी वृद्धि

0

लखनऊ 20 दिसंबर। उत्‍तर प्रदेश में ठंड ने अपने पैर पसार ल‍िए हैं। सुबह और रात के समय कोहरा देखने को म‍िल रहा है। वहीं दिन में धुंधी छाई रहती है। मौसम वि‍भाग के मुताब‍िक, 21 दिसंबर तक मौसम ऐसे ही रहेगा। 22 दिसंबर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है। इससे और भी ज्यादा ठंड बढ़ सकती है। गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक था।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजन ने बताया कि चक्रीय परिसंचरण के कारण 26 और 27 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. बारिश के बाद ठण्डक व कोहरे में वृध्दि होगी. नए साल के पहले सप्ताह में कंपकपाने वाली सर्दी देखने को मिल सकती है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ में सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि आने वाले 5 दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा.

गुरुवार को उत्तर प्रदेश का मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान बहराइच जिले में 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाबा, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईएमडी बुलेटिन के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक गंभीर शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है. वहीं, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग ने 22 से 24 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में, 20-22 दिसंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान और झारखंड में, 21 और 22 दिसंबर को पश्चिम बंगाल और सिक्किम और बिहार में देर रात और सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग की माने तो अभी इसमें कोई राहत मिलते नहीं दिख रही है. आईएमडी के मुताबिक, 20-23 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. 20 और 21 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. 20 दिसंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में. 21 और 22 दिसंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में, 20-25 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में, 20-21 दिसंबर के दौरान हरियाणा-चंडीगढ़ में, 20, 22 और 23 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान में, 24 और 25 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680