asd ट्रक की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल

ट्रक की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल

0

बालोद 16 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज अलसुबह भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 लोग बुरी तरह घायल हुए, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कार में 13 लोग सवार थे. हादसे में घायल लोगों में से आधे लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे का कारण ट्रक ड्राइवर की गलती बताया जा रहा है।

हादसा बालोद के डोंडी थाना इलाके के तहत पड़ने वाली भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा सड़क पर चौरहापावड़ के पास हुआ। घायलों ने बताया कि गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी SUV को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पिचक गई और सभी सवार कार के अंदर फंस गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। कार से घायलों को निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन निकाले जाने से 6 लोग दम तोड़ चुके थे। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में चार महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल था.

घायलों को लोगों की मदद से कार से निकालकर डौंडी के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में पहुंचाया, लेकिन उनकी हालत को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव स्थित मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। आरोपी ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है। हादसे का शिकार हुए लोग जिले के गुंडरदेही इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं, जो रिश्तेदार के यहां बच्चे के नामकरण समारोह के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे।

हादसे में 30 वर्षीय दुर्पत प्रजापति पुत्र पूना राम उम्र निवासी ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), 50 साल की सुमित्रा बाई कुम्भकार पत्नी स्वर्गीय कार्तिक राम निवासी घोराड़ी महासमुंद, 35 साल की मनीषा कुम्भकार पत्नी विश्वनाथ निवासी ग्राम घोराड़ी महासमुंद, 50 साल की सगुन बाई कुंभकार निवासी ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा, 55 साल की ईमला बाई पत्नी रेवा राम सिन्हा निवासी ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) और 7 साल का जिग्नेश कुम्भकार पुत्र प्रीतम कुम्भकार निवासी ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) की मौत हुई है।

घायलों में झमित कुमार पुत्र मिथलेश कुमार उम्र 7 वर्ष निवासी गुरेदा (गुंडरदेही), बिन्देश्वरी बाई पति पूरन लाल कुम्भकार उम्र 35 निवासी ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), रूखमणी बाई पत्नी छबिलाल उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम भर्रे गांव, यूवराम साहू पुत्र घासी राम उम्र 30 वर्ष निवासी सिकोसा (गुंडरदेही), रम्भा बाई, ईश्वरी बाई पति कुलपत राम उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), कुमारी बाई पत्नी रूपलाल कुम्भकार उम्र 55 वर्ष निवासी भर्रे गांव शामिल हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680