Date: 08/09/2024, Time:

बसपा ने बदले सातों विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी

0

सहारनपुर 16 जुलाई। बसपा ने जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी और पदाधिकारियों में बदलाव किया है। जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है। बेहट विधानसभा में वेदपाल गौतम और राजेश कुमार को प्रभारी, वेदप्रकाश को अध्यक्ष, मोहम्मद आरिफ उपाध्यक्ष, अमित सैनी महासचिव, विनय शर्मा कोषाध्यक्ष और ललित कुमार गौतम सचिव बनाए गए हैं। विधानसभा नकुड़ में सुभाष खुराना और मोहम्मद मेहताब को पभारी, विनोद सहगल को अध्यक्ष, मोहम्मद अखलाक को उपाध्यक्ष, अंकुर चौधरी को महासचिव, आशु राणा को कोषाध्यक्ष और सुखबीर सिंह को सचिव बनाया गया है। सहारनपुर नगर में अनिल धारिया और स्वराज सिंह प्रभारी, प्रताप सिंह अध्यक्ष, डॉ. अहतेशाम उपाध्यक्ष, अमित माहेश्वरी महासचिव, उस्मान कुरैशी कोषाध्यक्ष और नितिन जाटव सचिव बने हैं।

देहात विधानसभा क्षेत्र में करण सिंह और धर्मेंद्र एडवोकेट प्रभारी, डॉ. धर्मेंद्र पेगपाल अध्यक्ष, मोहम्मद इसरार अहमद उपाध्यक्ष, अंकित कुमार महासचिव, अनिल त्यागी कोषाध्यक्ष और मनोज कुमार सचिव बनाए गए हैं। देवबंद विधानसभा क्षेत्र में चरण सिंह और डॉ. मुकेश कुमार प्रभारी, सुशील जायसवाल अध्यक्ष, राव फरमान उपाध्यक्ष, चौधरी जसबीर महासचिव, विपिन त्यागी कोषाध्यक्ष और प्रदीप कुमार सचिव बने हैं। रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र में सुनेश कुमार और शाहरूख खान प्रभारी, राजू पालीवाल अध्यक्ष, इरफान पहलवान उपाध्यक्ष, संजय कश्यप महासचिव, पिंटू त्यागी कोषाध्यक्ष और अतुल भारती सचिव बनाए गए।

गंगोह विधानसभा क्षेत्र में नरेंद्र औलरी और अजय कुमार बरसी प्रभारी, सुंदरलाल अध्यक्ष, मोहम्मद नैयर उपाध्यक्ष, चौधरी बलेंद्र महासचिव, विशाल राणा कोषाध्यक्ष और बबलू कुमार सचिन बने हैं। उधर, बेहट में गोर्धन सिंह, नकुड़ में अंकित कुमार, सहारनपुर नगर में जितेंद्र कुमार, देवबंद में दयानंद, देहात में सचिन कुमार, रामपुर मनिहारान में संदीप कुमार और गंगोह में टिंकू कुमार संयोजक बनाए गए हैं।

Share.

Leave A Reply