asd साले की शादी में आए जीजा की चाकू से गर्दन काटकर हत्या, पत्नी के थे अवैध संबंध

साले की शादी में आए जीजा की चाकू से गर्दन काटकर हत्या, पत्नी के थे अवैध संबंध

0

बलरामपुर 03 मई। बलरामपुर में साले के शादी में आए जीजा की गला काटकर हत्या कर दी गई। ससुराल से महज 50 मीटर की दूरी पर शव मिला। युवक ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर मारा। बिजली पोल से सिर भिड़ा दिया। फिर चाकू से गला रेत दिया।

मामला जुगली कला गांव का है। पुलिस का कहना है कि युवक का उसकी पत्नी से झगड़ा चल रहा था। पत्नी एक साल से मायके में रह रही है। ससुराल वालों ने बेटी को विदा करने की बात कहकर युवक को गोंडा से बलरामपुर बुलाया था। पुलिस ने ससुर, साले, पत्नी समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

हरेंद्र वर्मा (25) गोंडा के खरगूपुर थाना के देवरहना गांव का रहने वाला था। हरेंद्र खेती करता था। उसके पिता चंद्रप्रकाश लुधियाना में प्राइवेट जॉब करते हैं। 5 साल पहले हरेंद्र की शादी बलरामपुर के जुगली कला गांव निवासी उमा देवी (22) से हुई थी। एक साल से उमा मायके में रह रही है। ससुराल जाने को तैयार नहीं है। इसको लेकर हरेंद्र का उमा से कई बार विवाद हो चुका था।
हरेंद्र घर का इकलौता लड़का था। तीन बहनों का अकेला भाई था। चार भाई बहनों में वह दूसरे नंबर पर था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। शेष दो की शादी होना बाकी है। पिता लुधियाना में काम करते हैं, जबकि हरेंद्र घर पर रहकर खेती-बाड़ी करता था।

चाचा लल्लू ने बताया- हरेंद्र के साले रात विलास की 30 अप्रैल को शादी थी। ससुराल ने हरेंद्र को फोन करके बुलाया था। कहा था- शादी में आ जाओ। यहीं से बेटी को तुम्हारे साथ विदा कर देंगे। 30 अप्रैल को लल्लू और हरेंद्र शादी में पहुंचे थे। घर से 7 किलोमीटर की दूरी पर बारात गई थी। बारात के अगले दिन 1 मई को लल्लू अपने घर लौट आए। हरेंद्र अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए ससुराल में रुका रहा।

गांव के प्रधानपति मंगल प्रताप ने बताया कि रात करीब 10 बजे गांव के कुछ लोगों को खेत में शव दिखा। मौके पर पहुंचे तो एक युवक मुंह के बल पड़ा था और गर्दन कटी हुई थी। पास में चाकू रखा था। शव के करीब 25 मीटर के दायरे में खून के कई धब्बे मिले। पास के एक बिजली के खंभे में 5 फीट की ऊंचाई तक खून लगा था।

महाराजगंज तराई थाना प्रभारी अखिलेश पाण्डेय ने बताया- शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर मिली है। मृतक के ससुर बिजई, साले राम विलास, पत्नी उमा देवी और 3 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनमें पड़ोसी गांव के दो युवक भी शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में अब तक पत्नी के गांव के ही एक युवक के प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680