asd 4 बच्चे पैदा करने वाले ब्राह्मणों को देंगे 1 लाख रुपये इनाम, परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का बड़ा ऐलान – tazzakhabar.com
Date: 14/03/2025, Time:

4 बच्चे पैदा करने वाले ब्राह्मणों को देंगे 1 लाख रुपये इनाम, परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का बड़ा ऐलान

0

इंदौर 13 जनवरी। सनातन धर्म की समृद्धि के लिए विवाह के बाद चार संतानों को जन्म दें। चार संतान को जन्म देने वाले ब्राह्मण समाज के युगलों को परशुराम कल्याण बोर्ड की ओर से एक लाख रुपए की राशि भेंट की जाएगी। मैं अध्यक्ष रहूं या नहीं, यह धनराशि निश्चित रूप से मिलती रहेगी। यह बात मप्र सरकार के परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया ने कही। वे रविवार को इंदौर में सनाढ्य ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। उनके इस बयान की चर्चा दिनभर रही।

परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया ने समाज के युवक युवतियां कम से कम 4 बच्चे पैदा करें अन्यथा विधर्मी लोग देश पर कब्जा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि अब बुजुर्गों से तो कोई आशा नहीं है। लेकिन जो संपन्न परिवार के नवदंपत्ति है वे सनातन धर्म की समृद्धि के लिए विवाह के बाद चार संतानों को जन्म दें। चार संतान को जन्म देने वाले ब्राह्मण समाज के युगलों को परशुराम कल्याण बोर्ड की ओर से एक लाख रुपए की राशि भेंट की जाएगी। मैं अध्यक्ष रहूं या नहीं, यह धनराशि निश्चित रूप से मिलती रहेगी। उनका बयान सोशल मीडिया पर मजकर वायरल हो रहा है।

विष्णु राजोरिया ने कहा कि उनके बोर्ड की ओर से समाज के जरूरतमंद बालिकाओं का सर्वे भी किया जा रहा है, ताकि आईआईटी, आईआईएम, नीट जैसी तैयारी समेत विवाह में उनकी मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि समाज के युवक-युवतियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे देश के भविष्य के निर्धारक हैं, इसलिए उन्हें एक या दो बच्चे पैदा करने की बजाय कम से कम चार बच्चे पैदा करना ही चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि नए शादीशुदा जोड़े अब इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें चार बच्चे पैदा करना हैं, अन्यथा विधर्मी लोग देश पर कब्जा कर लेंगे। अपने राष्ट्र, समाज, धर्म की रक्षा और समृद्धि के लिए हमें यह संकल्प करना ही होगा। हमारे पूर्वजों ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए बहुत त्याग किए हैं। हमें भी उनकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सनातन धर्म की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे, यही समय की मांग है।  बता दें कि कई बड़े संत भी इस प्रकार की अपील कर चुके हैं. कुछ दिनों पहले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने भी ज्यादा बच्चे पैदा करने की वकालत की थी.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680